प्रियंका चोपड़ा ने यूएस में ताली बजाकर जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया

Priyanka Chopra claps in Janta curfew in US
प्रियंका चोपड़ा ने यूएस में ताली बजाकर जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया
प्रियंका चोपड़ा ने यूएस में ताली बजाकर जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया
हाईलाइट
  • प्रियंका चोपड़ा ने यूएस में ताली बजाकर जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया

लॉस एंजेलिस, 23 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अभी देश में नहीं हैं, फिर भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया। उन्होंने यूएस के अपने घर में आपातकालीन सेवाएं दे रहे लोगों के सम्मान में ताली बजाकर इसमें हिस्सा लिया।

इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने 24 घंटे काम कर रहे लोगों के लिए तालियां बजाकर धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, दुनियाभर के लोग डॉक्टरों, नर्सो और उन सभी लोगों के लिए जो कोविद-19 से लड़ने में जुटे लोगों को सराह रहे हैं। लोग बालकनी में खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। हालांकि मैं इसमें हिस्सा लेने के लिए भारत में नहीं हूं। लेकिन मैं अपनी आत्मा से वहां हूं। हैशटैग जनता कर्फ्यू इंडिया।

अभिनय की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं और अब नेटफ्लिक्स की द व्हाइट टाइगर में दिखाई देंगी।

Created On :   23 March 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story