पंजाबी एक्टर सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन, निमोनिया होने पर थे भर्ती

Punjab industry famous actor and director sukhjinder shera died
पंजाबी एक्टर सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन, निमोनिया होने पर थे भर्ती
पंजाबी एक्टर सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन, निमोनिया होने पर थे भर्ती

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पंजाबी इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर है। मशहूर एक्टर और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का बुधवार को निधन हो गया है। सुखजिंदर ने युगांडा में अंतिम सांसे ली। उन्हें निमोनिया था, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए लेकिन सुखजिंदर को बचाया नहीं जा सका। अब शेर का परिवार चाहता हैं कि, उनके शव को पंजाब लाया जाए, लेकिन लॉकडाउन की वजह से काफी दिक्कते आ रही है। जिसके बाद भी शेरा के परिजनों ने केंद्र सरकार से संपर्क करने की कोशिश की है। 

शेरा से जुड़ी कुछ बातें

  • सुखजिंदर शेरा लुधियाना के जगरांव कस्बे के गांव मलकपुर के रहने वाले थे।
  • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉकडाउन के बीच सुखजिंदर शेरा 17 अप्रैल को साउथ अफ्रीका के कीनिया में अपने एक दोस्त के पास गए हुए थे।
  • लेकिन सफर के बाद और 25 अप्रैल को साउथ अफ्रीका में ही शेरा की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बुखार हो गया था। 
  • जब चेकअप करवाया तो पता लगा कि शेरा को निमोनिया हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया पड़ा। 
  • लेकिन बुधवार को बुरी खबर आई कि, सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन हो गया है। 
  • बता दें कि, शेरा ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था, जिनमें से उनकी सुपरहिट फिल्में रही "यारी जट्ट दी" और "जट्ट ते जमीन"।

 

Created On :   5 May 2021 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story