शादी के बाद रणबीर-आलिया ने साथ में किया डांस, छैय्या-छैय्या पर थिरके कपल 

Ranbir-Alia dance together after marriage, the couple dances on Chaiyya-Chaiyya
शादी के बाद रणबीर-आलिया ने साथ में किया डांस, छैय्या-छैय्या पर थिरके कपल 
पोस्ट वेडिंग पार्टी  शादी के बाद रणबीर-आलिया ने साथ में किया डांस, छैय्या-छैय्या पर थिरके कपल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेडिंग आखिरकार पूरी हो गई, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी एक ड्रीम वेडिंग पार्टी के साथ पूरी हुई। पोस्ट वेडिंग पार्टी कपल के बांद्रा स्थित घर पर आयोजित की गई जिसमें दोनों बहुत अच्छे लग रहें थे। आलिया ने रेड कलर का सूट पहना था वहीं रणबीर ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था जिसके उपर रेड वेस्ट को पेयर किया था। पार्टी से रणबीर और आलिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों शाहरुख खान के फेमश सॉन्ग 'छैय्या छैय्या' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें कपल का रोमांटिक डांस।

आलिया की शादी में झुमे करण
इस खुशी के मौके पर आलिया के चहीते करण जौहर भी उनके साथ थिरकते नजर आ रहे। सबसे पहले आलिया फिल्मों में करण ने ही ब्रेक दि.या था इसलिए भी वह उनके काफी करीब हैं, एक्ट्रेस को उनकी फिल्म के 'राधा' सॉन्ग पर डांस करते देखा गया, ये उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का गाना है जो करण जौहर के निर्देशन में बनी थी, वहीं इस गाने में रणबीर कपूर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर भी नजर आएं थे।

पांच साल तक किया डेट
आलिया बच्पन से ही रणबीर को पसंद करती थी, ऐसा उन्होंने एक बार खुद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, वह जब 11 साल की थी तब रणबीर उनके क्रश हैं। लेकिन आलिया और रणबीर के बीच प्यार ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम करने के बाद से शुरू हुई। दोनों ने पांच साल की डेटिंग के बाद, 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि, नीतू कपूर ने पुष्टि की थी कि रणबीर और आलिया अपनी शादी के बाद रिसेप्शन की मेजबानी नहीं करेंगे।

Created On :   15 April 2022 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story