रवि दुबे का नया लुक आया सामने, अपना लुक बदल कर ये एक्टर्स भी कर चुके हैं हैरान, एक सेलेब रोल के लिए इतना बदला कि बीमार ही रहने लगा

Ravi Dubeys new look surfaced, these actors also did extreme transformation for their films
रवि दुबे का नया लुक आया सामने, अपना लुक बदल कर ये एक्टर्स भी कर चुके हैं हैरान, एक सेलेब रोल के लिए इतना बदला कि बीमार ही रहने लगा
लुक्स ने चौंकाया रवि दुबे का नया लुक आया सामने, अपना लुक बदल कर ये एक्टर्स भी कर चुके हैं हैरान, एक सेलेब रोल के लिए इतना बदला कि बीमार ही रहने लगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर टीवी अभिनेता रवि दुबे इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'फैराडे' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने काफी मेहनत भी की है। इस फिल्म में कैरेक्टर का लुक केयरलेस और बॉडी लूस दिखाई जानी है। इसलिए रवि ने जिम जाना बंद कर दिया और ऐसी एक्सरसाइज करना शुरु कर दी जिससे बॉडी लूस हो जाए,साथ ही रवि ने बताया कि इस कैरेक्टर के लिए उन्हें 4 घंटे मेकअप करना पड़ता था और उसे उतारने में भी 2 घंटे का समय लगता था। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी एक्टर ने अपनी फिल्म के लिए बॉडी ट्रांसफार्मेशन और मेकअप का सहारा लिया हो। तो आइये जानते है कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में-

रवि दुबे
रवि दुबे की फिल्म 'फैराडे' दिसंबर में रिलीज होने वाली है। एक्टर ने फिल्म का पर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर किया है। फिल्म के लिए एक्टर ने काफी मेहनत की है। फिल्म में उनके लुक को पहचानना भी मुश्किल है। रवि ने बताया कि इस कैरेक्टर के लिए उन्हें 4 घंटे मेकअप करना पड़ता था और उसे उतारने में भी 2 घंटे का समय लगता था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

अमिताभ बच्चन
 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्म के लिए लुक पूरी तरह बदल चुके हैं। साल 2009 में आई फिल्म पा के लिए अमिताभ ने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया था। मेकअप के सहारे अमिताभ एक विशेष बीमारी से ग्रसित बच्चे बन गए थे। जबकि उस समय उनकी उम्र 60 साल से ऊपर थी। इस मेकअप के लिए विदेशी मेकअप आर्टिस्ट बुलाए गए थे। जिन्होंने बाद में इस फिल्म में मेकअप के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

Paa'

 सलमान खान 
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने भी 2016 में आई फिल्म सुल्तान के लिए अपनी बॉडी ट्रांसफार्म की थी। फिल्म में उनके दो लुक दर्शकों को दिखाई दिए। उनमें से एक लुक एक मिडिल एज्ड आदमी का था जिसके लिए सलमान को मोटा और अनहेल्दी दिखना था। सलमान ने कैरेक्टर के लिए कई किलो वजन बढ़ाया। इसके बाद फिल्म के सेकेंड हॉफ में उन्हें एक फाइटर की तरह दिखना था, जिसके लिए उन्होंने एक बार अपना वजन कम करके फिट बॉडी बनाई। सुल्तान फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

Like Dangal, Salman Khan's Sultan Is Also Going To China

रिषी कपूर
महान अभिनेता रिषी कपूर ने साल 2016 में आई अपनी फिल्म कपूर एंड संस में हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम की मदद से एक 90 साल के बूढ़े आदमी का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए मेकअप इतने अच्छे से किया गया था कि रिषी कपूर को पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो गया था।

Kapoor and Sons Film Review: Rishi Kapoor makes it worth a watch.

रणदीप हुड्डा 
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पाकिस्तान में झूठे आरोपो में फंसे भारतीय सरबजीत सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म सरबजीत में ऐसा बॉडी ट्रांसफार्मेशन किया कि सभी दर्शक दंग रह गए थे। रणदीप ने पाकिस्तानी जेल में बंद कैदी की तरह दिखने के लिए कई किलो तक वजन कम किया था। एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने बताया कि उनके वजन का असर उनकी तबीयत पर पड़ने लगा था।

Randeep Hooda:करियर के शुरुआत में रेस्टोरेंट में किया काम, सरबजीत के लुक के  लिए दांव पर लगा दी थी जान - Happy Birthday Randeep Hooda Know Unknown Facts  About Sarabjit Actor -

लारा दत्ता 
साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता ने 2019 में आई फिल्म बेल बॉटम में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मेकअप की मदद से उन्होंने जो लुक हासिल किया उसे देख दर्शक हैरान रह गए। लारा बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही थीं। 

Bell Bottom Trailer: इंदिरा गांधी के रोल में लारा दत्ता को पहचानना मुश्किल.  Lara Dutta in the role of Indira Gandhi


 

Created On :   23 March 2023 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story