सलमान ने वुमन के लिए बनवाया टाॅयलेट, खुद पहुंचे उद्घाटन करने

मुंबई. सलमान को लोग रुपहले पर्दे पर देखने की आदत है, लेकिन वे फिल्म सिटी के पास टाॅयलेट के पास दिखाई दिए। लोग उन्हें देखकर हैरान थे। दरअसल, बाॅलीवुड के दबंग खान सलमान यहां टाॅयलेट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। आसपास के लोग उन्हें देखकर बेहद खुश थे। खासकर महिलाएं। यहां महिला शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।
सलमान ने बीएमसी से परमीशन लेकर इसका निर्माण कराया है। इस दौरान सलमान ने मीडिया से बात करते हुए बताया, तीन हजार लोग यहां फिल्म सिटी के पास पर रहते हैं सबको यहां एडजस्ट करना मुश्किल हो रहा था। इसलिए शौचालय बनवाने की सोची। सलमान ने कहा, ये सिर्फ एक शुरुआत है अभी और काम करना है।
भारतीय स्वच्छता अभियान से जुड़ने के बाद सलमान खान स्वच्छता की मुहिम चलाते अक्सर ही दिख जाते हैं। इसी कड़ी में उनके इस प्रयास की सराहना की जा रही है। यहां आपको बता दें कि इस क्षेत्र में टाॅयलेट की व्यवस्था न होने की वजह से महिलाओं को खासी मुश्किलों को सामना करना पड़ता था। रात के वक्त अंधेरा होने से मुश्किलें और बढ़ जाती थीं।
Created On :   10 Jun 2017 5:27 AM GMT