कपिल-सुनील को एक साथ लाने की सलमान ने की कोशिश, डेट्स की वजह से नहीं बनीं बात

Salman khan tried to bring Kapil-Sunil together
कपिल-सुनील को एक साथ लाने की सलमान ने की कोशिश, डेट्स की वजह से नहीं बनीं बात
कपिल-सुनील को एक साथ लाने की सलमान ने की कोशिश, डेट्स की वजह से नहीं बनीं बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुनील ग्रोवर अपने नये शो "कानपुर वाले खुरानाज" लेकर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ अपारशक्ति खुराना, सुगंधा मिश्रा, उपासना सिंह और अली असगर भी हैं। पहले खबरें थीं कि सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ लेकर आ रहे हैं। वहीं कपिल शर्मा भी गर्लफ्रेंड गिन्नी चथरज से शादी के बाद अपना शो लेकर आएंगे। दोनों वेस्ट फ्रेंड्स अब कॉम्पीटिटर की तरह आमने-सामने होंगे। आपको बता दें दोस्त से दुश्म बने सुनील-कपिल के बीच सलमान खान ने सुलह करवाकर फिर एक साथ एक शो में लाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनीं।

 

ये बात खुद सुनील ने कुबुल की है कि सलमान खान ने उन्हें कपिल के साथ शो का ऑफर दिया था। सुनील ने बताया कि सलमान ने फिल्म भारत की शूटिंग के दौरान सुनील को बताया कि वो कपिल का शो करने जा रहे हैं और सुनील ने ये भी बताया कि इसे लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन सुनील ने बताया कि तब तक वो इस शो को डेट्स दे चुके थे। सलमान भी इस बात को समझ रहे थे। सुनील का कहना है कि वो इस बात से खुश हैं कि कपिल का शो भी साथ-साथ आ रहा है। वह कहते हैं कि लोगों को हंसाते रहना जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा शो रहेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोग हंसेंगे। हमारा काम ही वही है, कॉमेडियंस को यही करना भी चाहिए।


सुनील ने कहा है कि वो कपिल की कामयाबी की हमेशा कामना करेंगे और उनके मन में किसी भी तरह की प्रतियोगिता नहीं है। बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने जब से रास्ते अलग किए हैं, ये खबरें सामने आती रही हैं कि वो दोनों अब फिर से साथ काम नहीं करेंगे, लेकिन सुनील का कहना है कि आगे अगर ईश्वर चाहेंगे तो दोनों साथ में जरूर आएंगे। फिलहाल सुनील अपने शो पर फोकस कर रहे हैं। इस शो के अलावा वो जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

 

कब आएंगे कानपुर वाले खुरानाज

सुनील का "कानपुर वाले खुरानाज" और कपिल शर्मा का आगामी शो एक समय पर ही प्रसारित होगा। "कानपुर वाले खुरानाज" का प्रसारण 15 दिसंबर से टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। इसके पहले एपिसोड में "सिम्बा" के निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह मस्ती करते नजर आएंगे। 

Created On :   9 Dec 2018 6:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story