साल 2018 में संजू ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, कलेक्शन 500 करोड़ के पार

साल 2018 में संजू ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, कलेक्शन 500 करोड़ के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संजय दत्त की बायोपिक "संजू" ने  एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म "संजू" इस साल सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। संजू ने कमाई में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी मौजूदा कमाई 500.43 करोड़ रुपये हो गई है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग के सभी कायल हो गए हैं। फिल्म आलोचक और ट्रेंड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "संजू ने अपने ड्रीम रन को जारी रखा है। दुनिया भर में 500 करोड़ की कमाई। संजू, जो 29 जून को बड़े परदे पर आई का इंडिया में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 295.18 करोड़ रुपये है। इंडिया में ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 378.43 करोड़ रुपये और ओवरसीज ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 122 करोड़ रुपए है, इस तरह इसका वर्ल्ड ग्रॉस टोटल 500.43 करोड़ रुपए है। 

 

 

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू ने एक सप्ताह के भीतर 202.51 करोड़ रुपए कमा लिए थे, जबकि दूसरे सप्ताह में 92.67 करोड़ की कमाई की। भारत में दो सप्ताह में इसने 295.18 करोड़ की कमाई की है।

 

 

इन शानदार आंकड़ों के साथ संजू बॉलीवुड की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍मों में शामिल हो गई है। संजय दत्त के लाइफ पर बनी यह फिल्म अब रणवीर और दीपिका की फिल्म "पद्मावत" को पीछे छोड़ते हुए दिख रही है। संजू ने 500 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर ली है। 

 

Image result for sanju ka dhamaka

 

इस हफ्ते में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दिलजीत दोसांझ की सूरमा और हॉलीवुड फ‍िल्‍म एंटमैन एंड द वास्‍प का संजू को सामना करना है। हालांक‍ि इन फ‍िल्‍मों को सीमित स्‍क्रीन्‍स मिली हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संजू की कमाई का ग्राफ और बढ़ सकता है। 

 

 

 

 

 

Created On :   14 July 2018 8:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story