शेखर कपूर पानी को दिवंगत सुशांत सिंह को समर्पित करना चाहते हैं

Shekhar Kapur wants to dedicate water to the late Sushant Singh
शेखर कपूर पानी को दिवंगत सुशांत सिंह को समर्पित करना चाहते हैं
शेखर कपूर पानी को दिवंगत सुशांत सिंह को समर्पित करना चाहते हैं
हाईलाइट
  • शेखर कपूर पानी को दिवंगत सुशांत सिंह को समर्पित करना चाहते हैं

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार शेखर कपूर चाहते हैं कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनके (कपूर) एक कार्य के जरिए हमेशा के लिए याद किया जाए। उस काम के जरिए, जिसे कपूर हमेशा बहुत खास मानते रहे हैं।

कपूर को उम्मीद है कि किसी न किसी दिन उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म पानी बनेगी, और तब वह फिल्म को सुशांत की याद को समर्पित करना चाहेंगे। शेखर ने पानी में लीड मेल भूमिका के लिए दिवंगत अभिनेता को साइन किया था, लेकिन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, यदि आप देवताओं, या अपनी रचनात्मकता के साथ यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको भक्ति में प्रत्येक चरण पर चलना होगा। विनम्रता में। भगवान के आशीर्वाद से पानी एक दिन बन कर रहेगी। अगर यह बनती है तो, फिल्म सुशांत को समर्पित की जाएगी। पर इस फिल्म में हिस्सा लेने वाले लोग इंसानियत पर चलने वाले होंगे न कि अहंकार पर।

सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म में लीड रोल के लिए साइन किया गया था। अभिनेता ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर फांसी लगा ली, और उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता ने आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस अभी भी मौत की जांच कर रही है।

 

Created On :   22 July 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story