खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुई शिवांगी जोशी, मिल सकता है वाइल्ड कार्ड एन्ट्री का मौका 

Shivangi Joshi out of Khatron Ke Khiladi, may get a chance for wild card entry
खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुई शिवांगी जोशी, मिल सकता है वाइल्ड कार्ड एन्ट्री का मौका 
खतरों के खिलाड़ी  12  खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुई शिवांगी जोशी, मिल सकता है वाइल्ड कार्ड एन्ट्री का मौका 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रोहित शेट्टी का रियालिटी शो खतरो के खिलाड़ी जब भी आता है हमेशा सुर्खियो मे बना रहता हैं। शो से रिलेटेड खबरे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनो एक खबर मीडिया मे बहुत छाई हुई हैं। खबरे है कि "ये रिश्ता क्या कहलाता है" फेम शिवांगी जोशी शो से एविक्ट हो गई। यह खबर सुनकर शिवांगी के फैंस काफी शॉक्ड हैं। शिवांगी को  खतरो के खिलाड़ी के खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था ।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
खतरों के खिलाड़ी शो के स्टंटस और कन्टेसटेंट की जानकारी सीक्रेट रखी जाती है लेकिन फिर भी कुछ न कुछ जानकारी हमेशा लीक हो ही जाती है। इन दिनो एक इंस्टा पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के तीसरे हफ्ते में शिवांगी जोशी को एलिमिनेट कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि शिवांगी भले ही शो से एलिमिनेट हो गई हैं, लेकिन वे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में वापस लौटेंगी, जैसा कि हमेशा शो पर होता है। हालांकि इस वायरल पोस्ट पर शो के मेकर्स का कोई बयान नहीं आया है। 

2 जुलाई से होगा शो टेलीकास्ट 
खतरों के खिलाड़ी उन हिट शोज में से है जिसे पब्लिक बहुत पसंद करती हैं। शो को रोहित शोट्टी होस्ट करते हैं। खतरों के खिलाड़ी का 12वा  सीजन 2 जुलाई से टीवी पर टेलीकास्ट होने जा रहा हैं। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। शो के कन्टेसटेंट अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि शो से एरिका पेकर्ड एलिनिमेट होने वाली पहली कन्टेसटेंट बन गई हैं। अब शो के टेलिकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा ही वायरल पोस्ट का क्या राज है।
 

Created On :   17 Jun 2022 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story