फिल्म वीरे दी वेडिंग के म्यूजिक लॉन्च पर स्टारकास्ट का धमाल

फिल्म वीरे दी वेडिंग के म्यूजिक लॉन्च पर स्टारकास्ट का धमाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुबई में फिल्म "वीरे दी वेडिंग" का ग्रेंड म्यूजिक लॉन्च किया गया। मुंबई के सन एंड सेंड होटल में फिल्म का म्यूजिक मंगलवार नाईट को लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ ही फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर, नेहा कक्कड़, बादशाह समेत म्यूजिक डायरेक्टर्स मौजूद थे। म्यूजिक लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी टीम काफी मस्ती भरे मूड में नजर आई। फिल्म के गानों ने तो आते ही सभी के दिलों पर राज कर लिया था। 

हॉट लुक में नजर आईं हसीनाएं

इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया म्यूजिक लॉन्च ईवेंट में काफी हॉट लुक में नजर आईं। सोनम और करीना की मौजूदगी से इस इवेंट में चार चांद लग गए। दोनों अपने ड्रेस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शिखा और स्वरा भी इस मौके पर बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। सिर्फ स्टारकास्ट ही नहीं इस मौके पर फिल्म की प्रोड्यूसर्स एकता कपूर और रिया कपूर भी स्टाइलिश लुक में थीं। 

मस्ती के मूड में दिखी टीम

इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मस्ती के मूड में नजर आई। सभी ने फिल्म के गानों पर जमकर डांस किया। इस ईवेंट के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं।

मीडिया के सवालों के दिए बेबाकी से जवाब

फिल्म की पूरी टीम ने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब भी बड़ी ही बेबाकी से और दिलचस्प तरीके से दिए। फिल्म निर्माता एकता कपूर भी अपनी इस फिल्म की कामयाबी को लेकर बेहद आश्वस्त नजर आईं। तो वहीं रिया कपूर ने बताया कि ये फिल्म महिलाओं को लेकर बनी गलत छवि को तोड़ने की ओर एक कदम है।

1 जून को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। शशांक घोष ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर ख़ान, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया जैसी अभिनेत्रियों के अलावा वेब सीरीज " परमानेंट रूममेट्स" के अभिनेता सुमित व्यास भी हैं। फिल्म शूटिंग के समय से ही चर्चाओं में हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी थी। जिसके बाद एक के बाद लॉन्च हुए फिल्म के गाने लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। 

Created On :   23 May 2018 11:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story