चेतन भगत की बेस्टसेलर वन इंडियन गर्ल पर फिल्म बनाएगा सोनी पिक्चर

Sony Pictures to make film on Chetan Bhagats bestseller One Indian Girl
चेतन भगत की बेस्टसेलर वन इंडियन गर्ल पर फिल्म बनाएगा सोनी पिक्चर
मुंबई चेतन भगत की बेस्टसेलर वन इंडियन गर्ल पर फिल्म बनाएगा सोनी पिक्चर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस जल्द ही मशहूर लेखक चेतन भगत की बेस्टसेलर नोवेल वन इंडियन गर्ल पर फिल्म का निर्माण करने जा रहा है। सोनी पिक्चर्स ने नोवेल पर फिल्म बनाने के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। चेतन भगत की किताब एक भारतीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो बुद्धिमान और सफल है, लेकिन उसे प्यार पाना मुश्किल लगता है।

इस पर चेतन भगत ने कहा, यह बेहद रोमांचक होगा, जब मेरी कहानी पर्दे पर नजर आएगी। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने वन इंडियन गर्ल पर फिल्म बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। मैं फिल्म की टीम के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस कहानी को पर्दे पर देखने के लिए देश-विदेशों से फैंस ने अपील की है।

उनकी किताबों पर कई फिल्में बन चुकी है। जिनमें 3 इडियट्स, 2 स्टेट्स और काई पो चे जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के सह-प्रमुख शेबनेम आस्किन ने कहा, भारतीय फिल्म बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हम रोमांचक कहानियों की तलाश में रहते हैं। चेतन भगत की किताबों ने हमारी तलाश को काफी हद कम किया है। हम फिल्म का निर्माण करने के लिए एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि सोनी पिक्च र्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस दुनिया भर के 12 प्रदेशों में सालाना 30 से ज्यादा फिल्में रिलीज करता है।

(आईएएनएस)

Created On :   3 May 2022 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story