सुनील बने फार्मेसी स्टोर, एक फैन को​ डिप्रेशन से बाहर लाने में उनकी कॉमेडी बनीं दवा

Sunil Grover Speaks On His Life Experience Which Are Related To His Comedy
सुनील बने फार्मेसी स्टोर, एक फैन को​ डिप्रेशन से बाहर लाने में उनकी कॉमेडी बनीं दवा
सुनील बने फार्मेसी स्टोर, एक फैन को​ डिप्रेशन से बाहर लाने में उनकी कॉमेडी बनीं दवा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर सुनील ग्रोवर बेहतर कॉमेडियन में से एक हैं। दुनियाभर में उनके लाखों फैन्स हैं, जो उन्हें पसंद करते हैं। उनकी कॉमेडी स्किल और क्विक टाइमिंग वाले पंच लोगों को बहुत पसंद आते हैं। उनकी कॉमेडी शो देख-देख कर कई लोग डिप्रेशन से बाहर भी आए हैं। हालही में उन्होंने ऐसा ही एक किस्सा बताया कि कैसे उनकी एक फैन सुनील ग्रोवर की कॉमेडी की मदद से डिप्रेशन से बाहर आ गई। 

सुनील ग्रोवर ने ऐसा बताया है कि दुबई में उनका एक फैन उनसे मिलने पहुंची। इस फैन ने सुनील को उनके लाइव और टीवी एक्ट्स के लिए शुक्रिया अदा कहा। सुनील ग्रोवर के इस फैन ने उन्हें बताया कि उनकी मदद से वह डिप्रेशन से बाहर आई है। सुनील ने कहा, "कुछ दिन पहले मैं फ्लाइट का इंतजार कर रहा था तभी एक लेडी लॉज में उनसे मिलने आई।" उस महिला ने बताया कि वह हर रोज 100 mg की डिप्रेशन पिल्स लिया करती थी। अब उसकी खुराकें 10 mg तक आ गई हैं क्योंकि वह उनसे शोज देखती है।

इस महिला ने इस बात को महसूस किया था कि ह्यूमर से लोगों का स्ट्रेस कम होता है। महिला ने कहा, "मेरी नजर में हंसना एक दवा है और हंसाने वाला किसी फार्मेसी की तरह है।" सुनील बताया कि आमतौर पर कलाकार को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उनके काम का लोगों पर क्या असर हो रहा है। साथ ही दूसरों की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। शायद ऐसा इसलिए क्योंकि हम बंद माहौल में काम कर रहे होते हैं। जिसे हम आम बोल चाल की भाषा में स्टूडियो कहते हैं।

Created On :   25 July 2019 2:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story