फिल्म जगत के एक्शन हीरो में शुमार सनी 90 के दशक में एक फिल्म का करते थे इतना चार्ज, संपत्ति जान कर रह जाएंगे हैरान 

Sunny, one of the action hero of the film world, used to charge so much for a film in the 90s.
फिल्म जगत के एक्शन हीरो में शुमार सनी 90 के दशक में एक फिल्म का करते थे इतना चार्ज, संपत्ति जान कर रह जाएंगे हैरान 
 सनी देओल 64वां बर्थडे फिल्म जगत के एक्शन हीरो में शुमार सनी 90 के दशक में एक फिल्म का करते थे इतना चार्ज, संपत्ति जान कर रह जाएंगे हैरान 

डिजिटल डेस्क मुंबई। बॉलीवुड के धाकड़ अभिनेता सनी देओल अपना 64वां जन्मदिन मना रहें है। सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सानेहवाल, पंजाब में हुआ था। सनी देओल का रियल नेम अजय देओल है। उनकी माँ का नाम प्रकाश कौर हैं। उनकी सौतेली माँ हेमा-मालिनी है जो हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं।  सनी देओल की शादी पूजा देओल से हुई है। अनके दो बेटें हैं- करण और राजवीर देओल। सनी देओल की गिनती एक्शन हीरो में की जाती है। सनी नें  हिंदी सिनेमा को गदर एक प्रेम कथा, इंडियन, घायल, घातक, बॉर्डर, बेताब जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिसमें शानदार कहानी के साथ ढेर सारा एक्शन भी मौजूद है। एक जमाने में सनी इतने पॉपुलर थे कि फैंस उनके डायलॉग्स कॉपी करते थे।  यहां तक कि लड़के उनका स्टाइल तक आजमाते थे। आज सनी बेशक फिल्मों में कम नजर आते हैं लेकिन वह एक नेता के तौर पर एक्टिव हैं। वहीं 90 के दशक में सनी फिल्मों से करोड़ो रुपये कमाएं हैं। सनी के पास करोड़ो की संपत्ती मौजूद है।  2019 के चुनाव के अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Sunny Deol: बहुत ख़ास हैं 'Gadar2' के एंग्री मैन से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

 

एक फिल्म का करते हैं इतना चार्ज

सना देओल ने 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्मों में कुछ समय काम करने के बाद वे हिंदी सिनेमा पर छा गये। 90 के दशक तक उन्होंने सिनेमा में एक मजबूत पकड़ बनी ली थी। उस समय वह एक फिल्म का  90 लाख रुपये चार्ज करते थे। फिल्म बॉर्डर के लिए उन्होने इतनी ही फिस ली थी।  वहीं बात अगर आज की करें तो उनकी फीस बढ़कर 5 से 6 करोड़ हो गई। फिल्म "चुप" के लिए सनी देओल ने 6 करोड़ रुपये लिए थे।

Sunny Deol - 50 Interesting Facts | सनी देओल के बारे में 50 रोचक जानकारियां

 

सनी देओल कुल संपत्ति
सनी देओल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 2019 के चुनाव के अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। उन दिनों सनी ने बताया था कि उनके पास 60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। अभिनेता की कुल संपत्ति 17 मिलयन डॉलर (133 करोड़ रुपये) है। वह एक महीने में एक करोड़ रुपये की कमाई करते हैं और वह कई लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक हैं।

Bollywood Actor Sunny Deol Birthday unknown facts shah rukh Khan fight love  story - Sunny Deol Birthday: गुपचुप शादी से गुस्से में अपनी पैंट फाड़ने तक,  जानें सनी देओल के किस्से

 

एक्टिंग के बाद राजनीति में 
 बॉलीवुड में शानदार काम करने के बाद अभिनेता ने राजनीति में कदम रखा । उन्होंने साल 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे। 

Sunny Deol: बहुत ख़ास हैं 'Gadar2' के एंग्री मैन से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

 

Created On :   19 Oct 2022 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story