59 साल में साउथ इंडियन एक्टर 'विवेक' का निधन, चेन्नई में थे भर्ती

Tamil actor vivek died at age of 59
59 साल में साउथ इंडियन एक्टर 'विवेक' का निधन, चेन्नई में थे भर्ती
59 साल में साउथ इंडियन एक्टर 'विवेक' का निधन, चेन्नई में थे भर्ती

डिजिटल डेस्क,मुंबई। साउथ के मशहूर एक्टर विवेक का 59 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया है। एक्टर को सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हे चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि, तड़के सुबह 4:35 बजे एक्टर का निधन हो गया। विवेक के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

हार्ट में थी ब्लॉकेज की समस्या

  • कॉमेडियन विवेक तमिल इंडस्ट्री में काफी जाना-माना नाम थे।
  • उन्हें बेहोशी की हालत में शुक्रवार को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गुरुवार के दिन विवेक को कोविड वैक्सीन का टीका लगा था।
  • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्ट की एक नस में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण एक्टर की हालत गंभीर थी। डॉक्टर्स लगातार उनका इलाज कर रहे थे।
  • साथ ही उन्हें एक्स्ट्राकोरपोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा गया है, जिससे एक कृत्रिम फेफड़े से रक्त वाहिकाओं में रक्त का संचार हो सके।
  • बता दें कि, अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. राजू शिवासेमी ने कहा था कि, एक्टर की अचानक बिगड़ी तबीयत का बृहस्पतिवार को उन्हें लगाए गए कोवैक्सीन टीके से कोई लेना-देना नहीं है।
  • एक्टर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है। साथ ही वो पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं।

Created On :   17 April 2021 4:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story