विजय देवरकोंडा और राम्या कृष्णन की माँ-बेटे की जोड़ी दिखा रही है कमाल, एक्शन से भरपूर है लाइगर

लाइगर ट्रेलर विजय देवरकोंडा और राम्या कृष्णन की माँ-बेटे की जोड़ी दिखा रही है कमाल, एक्शन से भरपूर है लाइगर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर का ट्रेलर आउट हो गया है,  इस ट्रेलर से ये खुलासा तो हो गया कि फिल्म के पोस्टर में उनके रोल को "क्रॉसब्रीड" क्यों कहा गया था। फिल्म के ट्रेलर में विजय के साथ अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन को पावरफुल भूमिका में दिखाया गया है। फिल्म में लाइगर की भूमिका निभा रहे विजय को शेर और एक बाघ के बीच का क्रॉसब्रीड बताया गया है। 

ट्रेलर के हाईपॉइंट है विजय का रिप्ड लुक और जोरदार एक्शन सीक्वेंस, मां की भूमिका निभा रही राम्या की ऑनस्क्रीन एपियरेंस भी कमाल की है, उनकी एक्टिंग देख दर्शकों को बाहुबली की वाइब आ रही है। इस फिल्म में वो पावरफुल मां के रोल में कमाल दिखाती नजर आएंगी। विजय ने फिल्म में एक एमएमए फाइटर की भूमिका निभाई है और ट्रेलर में वो फाइट सीन के दैरान अपनी स्किल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। वही फिल्म में विजय को बोलने के लिए  संघर्ष करते देखा जा सकता है। फिल्म में अनन्या उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी।

ट्रेलर में एक काफी दिलचस्प सीन भी देखने को मिल रहा है जिसमें माइक टायसन कैमियो करते नजर आ रहे हैं, वह विजय को लाइगर में एक चुनौती देते हैं। वहीं एक्टर एमएमए फाइट्स में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते दिखाई दे रहे हैं। रोमांच से भरी ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखते हैं दर्शको को कितनी पसंद आएगी विजय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर।

 

वीडियो क्रेडिट- Dharma Productions

Created On :   21 July 2022 5:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story