सुर्खियों में है ये बॉलिवुड दीवा, मिस इंडिया 2022 इवेंट में अपने आउटफिट और ज्वेलरी की वजह से हुई ट्राल

These Bollywood divas are in the news, due to their outfits and jewelery at the Miss India 2022 event, trolled
सुर्खियों में है ये बॉलिवुड दीवा, मिस इंडिया 2022 इवेंट में अपने आउटफिट और ज्वेलरी की वजह से हुई ट्राल
मिस इंडिया 2022 सुर्खियों में है ये बॉलिवुड दीवा, मिस इंडिया 2022 इवेंट में अपने आउटफिट और ज्वेलरी की वजह से हुई ट्राल

 डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिस इंडिया 2022 इवेंट में चार चांद लगाने नेहा धूपिया, रूही सिंह, मर्जी समेत कईं सेलेब्स पहुंचे। रेड कार्पेट पर सब अपने आउटफिट फ्लान्ट करते नजर आए। सब ही ने दर्शकों की जमके वाह-वाही भी लूटी, पर वहां एक सेलेब और पहुंची जिन्हें दर्शकों ने जमकर ट्राल कर दिया। कईं ने उन्हें उनके आउटफिट को लेकर तो कईं ने ज्वेलरी को लेकर ट्राल कर दिया। कौन हैं ये एक्ट्रेस और इन्होनें ऐसा क्या पहना कि नेटिजन्स इनका मजाक उड़ाते नहीं थक रहे हैं, आइए जानते हैं-

कौन हैं ये दीवा
ये शख्सियत कोई और नहीं बल्की मलाइका अरोड़ा है जो हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड संग पेरिस जाने पर सुर्खियों में आईं थी। मिस इंडिया 2022 में एक बार फिर वे लाइमलाइट बटोरने से पीछें नहीं हटी। दरअसल इवेंट में उनके ट्रांसपेरेंट ड्रेस और गले में नैकलैस की वजह है नेटिजन्स उनका मजाक उड़ाते और उन्हें ट्रोल करते थक नहीं रहे हैं। कमैंट्स में यूजर्स के तातां लगा ही हुआ है। 

गले में ये पहना तो हुई ट्राल
फोटोज में मलाइका के गले में एक नेकलेस नजर आ रहा है जो दबंग के ब्रेसलेट जैसा लग रहा है। जी हां, दरअसल मलाइका का नेकलेस उनके एक्स देवर सलमान खान के ब्रेसलेट की तरह लग रहा है।  इसी वजह से नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि सलमान खान का ब्रेसलेट गले में डाल लिया तो कुछ अजीब-गरीब कमैंट्स कर रहे हैं।

बोल्ड अंदाज भी बना कारण
मलाइका के ट्राल होने की वजह केवल उनका ब्रेसलेट ही नहीं बल्की उनका  बोल्ड अंदाज भी बना। उन्होनें इवेंट में गोल्डन गाउन पहना था जो ट्रांसपेरेंट था। इस पर उन्हें एक तरफ जहां पॉजिटिव कमैंट्स मिले तो वहीं ट्रोल करने वालों ने भी अपने कदम पीछे नहीं हटाए, उन्हें जमकर ट्रोल किया। किसी ने उनकी बॉडी पर तो किसी ने उनके करैक्टर तक पर उंगली उठा दी।

यह पहली बार नहीं 
मलाइका अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होनें हेडलाइन पर अपना नाम दर्ज करवाया है। ऐसा अक्सर होता है कि इवेंट किसी और का होता है और मलाइका अपनी अदाओं से वाह-वाही बटोर लेती हैं, और पूरी लाइमलाइट इंजॉय करती हैं। इससे पहले वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस जाने को ले सुर्खियों में बनी रही थी और उससे पहले उनके एक्सीडेंट की वजह से।
 

Created On :   4 July 2022 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story