कपूर खानदान के इस मेंबर ने आलिया-रणबीर की लिटिल प्रिंसेस का रखा बड़ा ही प्यारा नाम, आप भी जाने नाम का अर्थ 

This member of the Kapoor family named Alia-Ranbirs little princess a very cute name
कपूर खानदान के इस मेंबर ने आलिया-रणबीर की लिटिल प्रिंसेस का रखा बड़ा ही प्यारा नाम, आप भी जाने नाम का अर्थ 
आलिया-रणबीर कपूर खानदान के इस मेंबर ने आलिया-रणबीर की लिटिल प्रिंसेस का रखा बड़ा ही प्यारा नाम, आप भी जाने नाम का अर्थ 

डिजिटल डेस्क मुंबई। कपूर खानदान ने हाल ही में लिटिल प्रिंसेस का स्वागत किया है। 6 नवंबर 2022 को आलिया-रणबीर पेरेंट्स बने थे उसके बाद से ही दोनों इस नए सफर को एंजॉय कर रहें हैं। उनके फैंस को जब से पता चला है कि, आलिया ने बेटी को जन्म दिया है वे तब से उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए उत्सुक हैं। आलिया ने अभी तक बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया पर उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनाउंस कर दिया है। आलिया ने एक फोटो शेयर कर बेटी का नाम बताया है। आलिया ने अपनी बेटी के लिए एक स्पेशल नाम चुना है जिसका अलग-अलग भाषा में अलग-अलग अर्थ है। जब से आलिया-रणबीर की बेटी का नाम सामने आया है बॉलीवुड के कई सितारे उन पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी बेहद खुश हैं।

दादी नीतू कपूर ने रखा नाम
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होनें अपनी बेटी का नाम बताते हुए लिखा कि ये नाम लिटिल प्रिंसेस की दादी नीतू कपूर ने रखा है। नीतू कपूर ने लिटिल प्रिंसेस का नाम- "राहा कपूर" रखा है।  पोस्ट शेयर कर आलिया ने लिखा- ये नाम राहा (जो कि उसकी समझदार और अमेजिंग दादी ने रखा है) के बहुत सारे सुंदर से मतलब है। राहा का असल में मतलब दिव्य पथ है। स्वाहिली में इसका मतलब खुश है। संस्कृत में राहा एक वंश बढ़ाने वाला है। बांग्ला में - आराम, कम्फर्ट, राहत, है। वहीं अरबी में इसका मतलब शांति है। इस नाम का मीनिंग खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है। आलिया ने आगे लिखा- उसके नाम के जैसे ही जब हमने उसे पहली बार गोद में लिया था, सारी फीलिंग्स को महसूस किया था। शुक्रिया राहा, हमारे परिवार को फिर से जीवन देने के लिए, ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी अभी शुरू ही हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

बॉलीवुड के कई सितारों ने किया कमेंट
आलिया की इस पोस्ट के बाद राहा की बुआ करीना कपूर ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा- ‘राहा कपूर, क्या मैं तुम्हे गोदी ले सकती हूं, इंतजार नहीं हो रहा है। अर्जुन कपूर ने ‘राहा’ के नाम के साथ हार्ट इमोजी शेयर किए। वहीं, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा, जोया अख्तर, सोफी चौधरी, श्वेता बच्चन, अ​थिया शेट्टी, सभी ने हार्ट इमोजी के साथ राहा को बहुत सारा प्यार दिया है।  काजल अग्रवाल ने लिखा, ‘गॉड ब्लेस, ब्यूटीफुल राहा, लोट्स ऑफ लव। 

Capture

Created On :   25 Nov 2022 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story