टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन ग्रीक नागरिक बने

Tom Hanks and Rita Wilson became Greek citizens
टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन ग्रीक नागरिक बने
टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन ग्रीक नागरिक बने
हाईलाइट
  • टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन ग्रीक नागरिक बने

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड जोड़ी टॉम हैंक्स और रीता विल्सन अब ग्रीस के आधिकारिक तौर पर नागरिक हैं। इस खबर को ग्रीक प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिसने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया।

प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी पत्नी मेर्वा ग्रेबोव्स्की, 64 वर्षीय हैंक्स और 63 वर्षीय विल्सन के साथ पोज देते हुए देखे जा सकते हैं।

हैंक्स और विल्सन दोनों ग्रीस में सालों से छुट्टियां मना रहे हैं। विल्सन की मां डोरोथिया तिजग्को का जन्म ग्रीस की सीमा के पास अल्बानिया में हुआ था।

हाल ही में, इस महीने की शुरुआत में दंपति ने ग्रीस के पेरोस द्वीप पर हैंक्स का 64 वां जन्मदिन मनाया था।

इसके अलावा ग्रीस ने उनके बच्चों कॉलिन (42), एलिजाबेथ (38), चेत (29) और ट्रूमैन (24) सहित हैंक्स के पूरे परिवार के लिए भी नागरिकता बढ़ा दी है।

हैंक्स और विल्सन हाल ही में मित्सोताकिस से मिले जहां उन्हें उनके दस्तावेज और पासपोर्ट दिए गए।

हैंक्स और विल्सन के पास एक ग्रीक द्वीप एंटिपेरोस पर एक घर भी है। वहां उन्होंने जमीन का एक प्लॉट खरीदा था और 2004 में घर बनाया था। इसके बाद दंपति ने 2018 में ग्रीस में एक दूसरा घर खरीदा।

हैंक्स ने हाल ही में द्वितीय विश्व युद्ध के थ्रिलर नाटक ग्रेहाउंड में अभिनय किया था, जबकि विल्सन आगामी लव इज लव इज लव में दिखाई देंगी।

Created On :   27 July 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story