भोपालवासियों को लेकर विवादों में घिरे फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, पूर्व सीएम ने बताए उनके निजी अनुभव

भोपालवासियों को लेकर  विवादों में घिरे फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री,  दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, पूर्व सीएम ने बताए उनके निजी अनुभव
मध्य प्रदेश भोपालवासियों को लेकर विवादों में घिरे फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, पूर्व सीएम ने बताए उनके निजी अनुभव
हाईलाइट
  • आमने सामने दिग्गी -विवेक

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  फिल्म द कश्मीर फाइल्स के चलते चर्चेा में आए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री  का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे है। जिसका उन्हें विरोध का सामना करना पड़  सकता है। आपको बता दें आज विवेक अग्निहोत्री भोपाल में पधारें हुए है। उनके भोपाल पहुंचने से पहले रात से ही एक वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है, जिसमें वो भोपालियों को लेकर विवादित बयान देते हुए सुने जा रहे है। दरअसल इस वीडियो में विवेक भोपालियों को भोपाली का मीनिंग समझाते हुए कह रहे है कि भोपाली का अर्थ होता है होमोसेक्सुअल। उनके इस विवादित वीडियो पर सबसे पहले और सबसे तेज प्रतिक्रिया कांगेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने दी है। और उस पर आपत्ति दर्ज की है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे निर्देशक विवेक के वीडियो में वो बोल रहे है कि मैं भोपाल में बड़ा हूं मेरा बचपन भोपाल में बीता है लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि भोपाली का एक अलग अर्थ होता है जिसे मैं आपको कभी अलग अकेले में समझाऊंगा।  आगे वो कह रहे है कि किसी भोपाली से पूछना भोपाली का मतलब , भोपाल का मतलब होता है होमोसेक्सुअल, जो नवाबी शौक है। 
निर्देशक अग्निहोत्री के इसी बयान पर कांगेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विरोध जताया है। सिंह ने विवेक पर तंज कसते हुए निशाना साधते हुए कहा है कि विवेक जी ये आपका  निजी अनुभव हो सकता है। आम भोपालवासी का नहीं। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं पिछले 70 साल से भोपाल में रह रहा हूं, मेरा यह कभी अनुभव नहीं रहा। आप कहीं भी रहें तो संगत का इफेक्ट पड़ता है।
हालांकि फिल्म निर्देशक के विवादित बयान का ये साझा वीडियो किस जगह का है और किस परिप्रेक्ष्य में वो ऐसा कह रहे है, हालांकि आगे यह मुद्दा दिलचस्प होता नजर आ  रहा है  कि दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर विवेक क्या एक्शन लेते है और उन पर किस प्रकार का प्रहार कर सकते है। अब आगे देखना है कि निर्देशक की तरफ से क्या बयान आता है। ?

Created On :   25 March 2022 9:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story