विवेक दहिया ने भारत के असली नायकों को किया सलाम

Vivek Dahiya salutes the real heroes of India
विवेक दहिया ने भारत के असली नायकों को किया सलाम
विवेक दहिया ने भारत के असली नायकों को किया सलाम
हाईलाइट
  • विवेक दहिया ने भारत के असली नायकों को किया सलाम

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल डिफेंस डे के मौके पर टीवी शो कयामत की रात और नच बलिए से चर्चित हुए अभिनेता विवेक दहिया ने भारत के असली नायकों को सलाम किया।

विवेक ने 3 मार्च को किए अपने ट्वीट में कहा, एक हीरो की बात करें तो जो लोग देश के लिए अपनी जान लगा देते हैं वह सच्चे हीरो हैं। मुझे अपनी आगामी प्रोजेक्ट स्टेट ऑफ सीज में खुद एक किरदार निभाने पर गर्व है और यह क्या शानदार यात्रा रही।

उन्होंने आगे कहा, कोई भी इस बात की कल्पना नहीं कर सकता कि इन लोगों को अपने प्रियजनों को पीछे छोड़ राष्ट्र की रक्षा के खातिर लड़ने के लिए कितनी ताकत चाहिए होती है!

अभिनेता आने वाली वेब सीरीज स्टेट ऑफ सीज 26/11 में दिखाई देंगे।

Created On :   3 March 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story