बर्थडे पर देखिए दीपिका पादुकोण की 5 धमाकेदार फिल्में 

Watch 5 hot movies of Deepika Padukone on her birthday
बर्थडे पर देखिए दीपिका पादुकोण की 5 धमाकेदार फिल्में 
पांच का पंच बर्थडे पर देखिए दीपिका पादुकोण की 5 धमाकेदार फिल्में 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जिसने 2007 में आई धमाकेदार फिल्म ओम शांति ओम के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और एक्टिंग के कारण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल है। उन्होंने फिल्मी जगत के कई महान हस्तियों के साथ काम किया है इसमें शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक मौजूद हैं, दीपिका ने हर बार यह साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। बुधवार को दीपिका 36 साल की हो गई हैं ऐसे में हम आपको बताएंगे उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में-

पद्मावत

फिल्म पद्मावत रानी पद्मावती और उनके राजपूत शासक महारावल रतन सिंह की पौराणिक कहानी पर आधारित है, रतन सिंह का सामना एक दुश्मन अलाउद्दीन खिलजी से होता है। रानी पद्मावती के रूप में, दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग दिखाई है। फिल्म का क्लाइमेक्स देखने के बाद लगता है कि दीपिका पादुकोण इस पीढ़ी की महान अभिनेत्रियों में से एक हैं।

ओवररेटेड' है भंसाली की 'पद्मावत', शानदार तो है पर जानदार नहीं

छपाक

छपाक में दीपिका पादुकोण ने कमाल की एक्टिंग की है, फिल्म की भावुक करने वाली कहानी को बखूबी सामने लाया है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और इसमें दीपिका पादुकोण चुनौतीपूर्ण लीड रोल में हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में, दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी की दिल दहला देने वाली कहानी बताई है। 

chhapaak full movie dailymotion> OFF-73%

पीकू

पीकू में दीपिका पादुकोण और उनके पिता बने अमिताभ बच्चन की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिलती है। पीकू एक नए जमाने की महिला है जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र है और जानती है कि उसे अपने जीवनसाथी में क्या चाहिए। अमिताभ बच्चन और दिवंगत इरफान खान जैसी महान प्रतिभाओं के साथ, यह फिल्म दीपिका के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।

PIKU Motion Se Hi Emotion Official Trailer | Amitabh Bachchan, Deepika  Padukone, Irrfan Khan - YouTube

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस के साथ, दीपिका पादुकोण ने साबित कर दिया कि उनके पास शानदार कॉमिक टाइमिंग भी मौजूद है। इस लजवाब फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। 

चेन्नई' एक्सप्रेस' की रिलीज के पांच साल पूरे, Nostalgic होकर सितारों ने  शेयर कीं अपनी यादें

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण को मस्तानी और रणवीर सिंह को महान पेशवा बाजीराव प्रथम के रूप में दिखाया गया है। वहीं मस्तानी के रूप में दीपिका पादुकोण को फैंस से काफी प्यार मिला था। फिल्म कई जटिल दृश्यों के साथ दीपिका का शानदार डांस भी देखने को मिलता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा काशीबाई की भूमिका में नजर आईं हैं।

इन 5 सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा कर बहुत पछताए होंगे अजय देवगन, जानिए वो  फिल्में

Created On :   5 Jan 2022 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story