- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- YouTube channel launched on Om Puri's 70th birth anniversary
दैनिक भास्कर हिंदी: ओम पुरी की 70वीं जयंती पर यूट्यूब चैनल लॉन्च

हाईलाइट
- ओम पुरी की 70वीं जयंती पर यूट्यूब चैनल लॉन्च
मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की 70वीं जयंती पर उनकी पत्नी नंदिता और बेटे ईशान ने एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया।
चैनल का नाम है पूरी बातें और इसका उद्देश्य है दिवंगत अभिनेता के जीवन से जुड़ी अनदेखी, अनसुनी फेक्ट शेयर किया जा सके।
चैनल के पहले वीडियो में दिवंगत अभिनेता और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीर दिखाई गई है।
सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्में करने से लेकर कॉमेडी फिल्मों के साथ दर्शकों को गुदगुदाने तक ओम पुरी ने कई बहुमुखी प्रोजेक्ट में काम किया था।
अभिनेता ने आक्रोश, अर्धसत्य, धारावी, मिर्च मसाला, जाने भी दो यारो, चाची 420, हेरा फेरी और मालामाल वीकली जैसे प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने रिचर्ड की 1982 की फिल्म गांधी में कैमियो निभाया था। उनकी कुछ ब्रिटिश फिल्म माई सन द फैनेटिक, ईस्ट इज ईस्ट और द पैरोल ऑफिसर थीं।
एवाईवी/एसजीके
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: एनसीबी मुंबई ने पोस्ट से भेजे 50 लाख रुपये के ड्रग्स किए जब्त
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना से लड़ाई बहुत कठिन : जेनेलिया
दैनिक भास्कर हिंदी: शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी का उत्तराखंड शेड्यूल पूरा किया
दैनिक भास्कर हिंदी: शांतनु, निखिल और तरुण को पसंद है सिलवटों से खेलना
दैनिक भास्कर हिंदी: पिता अमिताभ बच्चन के कार्यमंत्र से प्रेरित हुए अभिषेक