हैप्पी बर्थडे बिग-बी: सराहना के साथ-साथ लोगों के निशाने पर भी खूब रहे हैं अमिताभ बच्चन, ये है महानायक के जीवन से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज

सराहना के साथ-साथ लोगों के निशाने पर भी खूब रहे हैं अमिताभ बच्चन, ये है महानायक के जीवन से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज
  • बिग बी मना रहे अपना 81वां बर्थडे
  • इन इन कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। अमिताभ के पिता डॉ हरिवंश राय बच्चन एक मशहूर कवि और मां तेजी बच्चन सोशल वर्कर थीं। शानदार एक्टिंग और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान ने उन्हें सदी का महानायक बनाया। इस बात में कोई शक नहीं कि, हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन, जब आप सफलता के शिखर को छूते हैं तो, विवादों से सामना भी जरुर होता है। बिग बी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आज हम आपको बताएंगे अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े 5 बड़े विवाद -

पान मसाला ऐड विवाद

अमिताभ बच्चन ने तंबाकू के ऐड में काम किया था। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई और राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अभिनेता से इस ऐड से हटने की रिक्वेस्ट की थी। दरअसल, अमिताभ एक ऐसी पर्सनेलिटी है, जिन्हें जवान से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक फॉलो करते हैं। ऐसे में संगठन का मानना था कि इन चीजों का विज्ञापन लोगों को तंबाकू चबाने के लिए प्रेरित कर सकता है। बता दें कि, अमिताभ बच्चन पोलियो कैंपेन के सरकारी ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसलिए उन पर इस तरह के ऐड शोभा नहीं देते है।

मनुस्मृति विवाद

अमिताभ बच्चन जब केबीसी-12 में थे, उस वक्त उन पर लखनऊ में हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया गया था। क्योंकि, एक एपिसोड में अंबेडकर और मनुस्मृति को लेकर सवाल पूछा गया कि, "25 दिसंबर 1927 को डॉ. अंबेडकर और उनके समर्थकों ने किस धार्मिक पुस्तक की कॉपियां जलाई थीं। " सवाल के ऑप्शन थे- "A- विष्णु पुराण, B- भगवद्गीता, C-ऋग्वेद, D- मनुस्मृति।" इस सवाल के विरोध में अमिताभ को घेरा गया था।

यौन उत्पीड़न विवाद

पूर्व मिस इंडिया रह चुकी सयाली भगत ने साल 2011 में अमिताभ बच्चन सहित कई एक्टर्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप सोशल मीडिया के जरिए लगाया था। इस विवाद के बाद अभिनेता ने सयाली पर केस दर्ज कराया। इसके बाद सयाली की तरफ से बयान जारी किया गया कि वह साइबर क्राइम का शिकार हो गई थी और उनका अकाउंट हैक हो गया था।

कुमार विश्वास विवाद

अमिताभ बच्चन और कुमार विश्वास की सोशल मीडिया पर एक कविता को लेकर जमकर भिड़ंत हुई थी। दरअसल, कुमार विश्वास ने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता "नीड़ का निर्माण" पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने हरिवंशराय बच्चन को क्रेडिट भी दिया था। लेकिन, अमिताभ ने उन्हें कॉपीराइट का लीगल नोटिस और वीडियो के जरिए कमाएं गए पैसे भेजने की बात कही थी। ऐसे में कुमार ने ट्वीटर के जरिए कहा था कि, "सभी कवियों से मुझे इसके लिए सराहना मिली, लेकिन आपसे नोटिस मिला। बाबूजी को श्रद्धांजलि का वीडियो डिलीट कर रहा हूं। साथ ही आपके की तरफ से मांगने पर 32 रुपये भेज रहा हूं, जो इससे कमाए हैं। प्रणाम"।

रेखा के साथ अफेयर

अमिताभ बच्चन और रेखा का अफेयर इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर अफेयर है, जिसे आज भी याद किया जाता है। एक वक्त था,जब बिग बी और रेखा ने एक साथ कई फिल्में की। लेकिन, जया से शादी के बाद उनका रिश्ते टूट गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था। लेकिन दोनों की प्रेम कहानी आज भी लोगों की जुबान पर रहती हैं।

Created On :   11 Oct 2023 2:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story