विवादों में सना!: शहनाज गिल के पिता पर पंजाब पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप बोले- 'सिक्योरिटी कवर का कर रहे मिसयूज'

शहनाज गिल के पिता पर पंजाब पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप बोले- सिक्योरिटी कवर का कर रहे मिसयूज
  • शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर पंजाब पुलिस के निशाने पर
  • पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप
  • संतोख सिंह सुख का बयान भी आया सामने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस 13 फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पंजाब पुलिस ने संतोख सिंह सुख पर अपनी सिक्योरिटी का "मिसयूज" करने का आरोप लगाया है जो उन्हें धमकी भरे कॉल और वीडियो मिलने के बाद दी गई थी। बता दें कि, पिछले दिनों खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पुलिस ने कही ये बात

बाबा बकाला के पुलिस उपाधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह ने शहनाज के पिता पर आरोप लगाया है। सिंह ने खुलासा किया कि सुख को एक वीडियो शेयर करने के बाद सुरक्षा प्रदान की गई थी जिसमें एक अज्ञात कॉलर को उन्हें धमकी देते हुए सुना गया था। सिंह ने कहा कि संबंधित वीडियो दो महीने पुराना है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुख एक संगठन चलाते हैं उन्हें सुरक्षा कवर का दुरुपयोग न करने के निर्देश के बावजूद, संतोख सिंह सुख ने निर्देशों का उल्लंघन किया है। डीएसपी ने यह भी खुलासा किया कि सुख के खिलाफ कम से कम छह मामले दर्ज किए गए हैं। इन सबके बीच पुलिस फिलहाल शहनाज के पिता को मिली धमकियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -बॉलीवुड पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का रंग, अनन्या पांडे से लेकर शहनाज गिल तक ने खास अंदाज में किया प्यार का इजहार

शहनाज के पिता का आया बयान

खबरों के मुताबिक शहनाज के पिता सुख ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस दो महीने बाद ऐसे आरोप क्यों लगा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें धमकी देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर अपनी कमी छुपाने के लिए ऐसा कर रही है। बता दें कि शहनाज के पिता संतोख सिंह साल 2021 में वे जब लाइमलाइट में आए थे जब उन पर दो बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं।

यह भी पढ़े -सिंगल लोगों के लिए वेलेंटाइन वीक कैसा होता है!, शहनाज गिल और कुशा कपिला ने वीडियो के जरिए बताया

इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

बता दें कि, शहजान इस समय मुंबई में हैं और वरुण शर्मा के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सब फर्स्ट क्लास' की तैयारी कर रही हैं। बलविंदर सिंह जंजुआ के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म एक कंप्लीट फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म होने वाली है। शहनाज ने इस साल 20 जनवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

यह भी पढ़े -शहनाज गिल ने काटे तीन बर्थडे केक, रिया कपूर, गुरु रंधावा ने किया विश


Created On :   13 March 2024 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story