फुकरे बाजी जारी: फुकरे 3 ने शनिवार को किया शानदार कलेक्शन, जल्द करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कलेक्शन

फुकरे 3 ने शनिवार को किया शानदार कलेक्शन, जल्द करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कलेक्शन
  • बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 की कमाई जारी
  • क्या कर पाएगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'फुकरे 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दस दिन का समय बीत चुका है। निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा की फुकरे गैंग बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाल मचा रही है। फिल्म देखने के बाद लोग फुकरे गैंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसका साफ रिजल्ट फिल्म के कलेक्शन पर भी दिखाई दे रहा है। वर्किंग डे पर फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी लेकिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है। फिल्म शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के आगे शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 100 करोड़ के बड़े आंकड़े का तेजी से पीछा कर रही है।

10वें दिन की इतनी कमाई

'फुकरे 3' की रिलीज के 10वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खबरों के मुताबिक 'फुकरे 3' ने रिलीज के 10वें दिन 3.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 71.93 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फुकरे 3 अब 91.2 करोड़ की कमाई दुनियाभर में कर चुकी है यानी ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छु सकती है। कल रविवार को भी फिल्म को हॉलीडे का फायदा मिल सकता है।

बता दें कि, ये फिल्म पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘फुकरे’ की तीसरी इंस्टॉलमेंट है। अपने दो पार्ट की तरह ही इसे भी काफी पसंद किया जा रहा है। ‘फुकरे 3’ को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा लीड रोल में हैं।

फुकरा गैंग की क्या है कहानी?

फुकरे 3 की कहानी पिछले पार्ट से जुड़ी हुई है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। इधर, भोली पंजाबन का किरदार निभा रही ऋचा चड्ढा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही होती है। ऐसे में जनता के बीच अपना डंका बजवाने के लिए वो फुकरों की मदद लेती हैं। अब यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि फुकरे बॉयज भोली को चुनाव में जीत दिलाने में सफल हुए हैं या नहीं।

Created On :   8 Oct 2023 6:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story