अपकमिंग फिल्म: हाउसफुल 5 के मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक जानकर रह जाएंगे हैरान, थिएटर में इस स्ट्रेटजी से करने वाले हैं दर्शकों को सप्राइज

  • हाउसफुल 5 के मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक जानकर रह जाएंगे हैरान
  • थिएटर में इस स्ट्रेटजी से करने वाले हैं दर्शकों को सप्राइज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। कल फिल्म की ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी के साथ साथ थ्रील से भी भरा हुआ है। लेकिन फिल्म को एक जबरदस्त ट्वीस्ट के साथ रिलीज किए जाना है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट के सातवे आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दें कि, मेकर्स ने फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसे शूट किया है की फिल्म की स्टार कास्ट को ही नही पता है की फिल्म का एडं क्या होने वाला है। इसी के साथ मेकर्स ने एसी स्ट्रेटजी बनाई है जो अब तक हॉलीवुड में भी नहीं देखी गई है।

हाउसफुल 5 में शूट हुए कई क्लाइमेक्स

हाउसफुल 5 के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया कि, फिल्म के अलग अलग क्लाइमेक्स शूट किए हैं। ऐसें में हर थिएटर्स में अलग अलग किलर दिखाया जाएगा। अगर आप फिल्म देखने जाएंगे तो आप जिस क्लाइमेक्स को देखेगें जरुरी नहीं की वही क्लाइमेक्स दूसरे थिएटर में भी दिखाय जा रहा हो। इससे फिल्म की पाएरेसी का डर बिल्कुल नहीं रहेगा। ये पहली बार है जब किसी फिल्म के कई क्लाइमेक्स दिखाए जाएंगे। हॉलीवुड में भी आज तक इस तरह का कॉन्सेप्ट नहीं देखा गया है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से बिल्कुल भी कम नहीं है।

कैसा है ट्रेलर

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का भी तड़का लगाया गया है ये फिल्म 6 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ-साथ संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे और जॉनी लीवर अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा की मेकर्स का ये नया कॉन्सेप्ट बॉक्स ऑफिस पर कितना रंग लाता है।

Created On :   28 May 2025 12:01 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story