अपकमिंग फिल्म: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने, जाने क्या है गलवान की कहानी?

- फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से सलमान का फर्स्ट लुक रिवील
- जाने क्या है गलवान की कहानी?
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान को आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खाश कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ गई है। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। उनकी फिल्म के इस मोशन पोस्टर में वो आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखे हैं। आंखों में गुस्सा, चेहरे पर खून और हाथ में हथियार लिए सलमान खान बेहद धांसू लग रहे हैं। फिल्म पोस्टर ने सलमान के फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
पोस्टर में कहानी की छोटी सी झलक
ये फिल्म साल 2020 में गलवान वैली में हुई इंडिया-चाइना के बीच हुई खूनी झड़प पर बेस्ड है। पोस्टर में साफ लिखा है, 'समुद्र तल से 15000 फीट ऊपर इंडिया ने अपनी सबसे खूनी जंग लड़ी वो भी बिना एक गोली चलाए'। इस मोशन पोस्टर में सलमान खान हाथ में कंटीले तार से बंधा हुआ एक डंडा दिख रहा है। पोस्टर देखकर ही अंदाजा लग रहा है कि फिल्म में सलमान खान खतरनाक रोल में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को खुद सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह भी दिखने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी।
क्या होगी फिल्म की स्टोरी
गलवान वैली में 15-16 जून 2020 की रात इंडिया और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस मामले में चीन की ओर से मारे गए सैनिकों की जो संख्या बताई गई वो 4 थी, हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करीब 40 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए थे। ये घटना तब हुई जब इंडिन आर्मी की ओर से एक पुल का निर्माण करते समय चीन ने निर्माण का विरोध किया था। इसी सच्ची कहानी को फिल्म में दिखाया जाएगा।
Created On :   5 July 2025 11:54 AM IST