'कश्मीर ने रुलाया था, अब बंगाल डराएगा': विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का सेकेंड टीजर रिलीज, स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक रिवील

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स का सेकेंड टीजर रिलीज, स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक रिवील
  • फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का सेकेंड टीजर रिलीज
  • स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक रिवील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर और डायरेक्टर है। विवेक अग्निहोत्री को उनकी सत्य घटनाओं और कंट्रोवर्सियल मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म कश्मीर फाइल्स से विवेक को एक अलग पहचान मिली। विवेक की अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' पहले अब द बंगाल फाइल्स का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है जिससे फिल्म की स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। और टीजर की चर्चा शुरु हो गई है।

कैसा है टीजर

टीजर की शुरुआत एक वॉयस ऑवर से होती है। जिसमें आवाज आती है कि, मैं एक कश्मीरी पंडित हूं। इसी लिए यकीन के साथ कह सकता हूं कि, बंगाल दूसरा कश्मीर बनते जा रहा है। क्यो आजादी के 80 साल बाद भी हम उस कम्यूनल पॉलिटिक्स से लड़ रहे हैं। क्या हम आजाद है? और आजाद हैं तो इतने बेबस क्यूं हैं। इसके बाद एक एक करके फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के लुक्स सामने आते हैं। फिल्म लिखा आता है- 'कश्मीर ने रुलाया था, अब बंगाल डराएगा'

टीजर में एक बार फिर हिंदुस्तान के बीते वक्त की झलक दिखाई जाएगी जिसने लोगों को हिला कर रख दिया था। अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे। टीजर में दिखाए गए सीन्स काफी भारी और तीखे हैं, जो बताते हैं कि कहानी कितनी गहरी और सच्चाई से जुड़ी है। हर एक फ्रेम में एक बेचैनी सी दिखती है, जो विवेक अग्निहोत्री की कहानियों की पहचान बन चुकी है।

कुछ समय पहले रिलीज हुआ था पहला टीजर

कुछ महीने पहले मेकर्स ने इसका एक टीजर रिलीज किया था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में एक सुनसान गलियारे से गुजरते दिखते हैं। वो जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं, जो देखने वालों के दिल-दिमाग पर असर छोड़ती है।

रिलीज डेट

'द बंगाल फाइल्स 'को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के प्रजेंटेशन में बनी है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

Created On :   12 Jun 2025 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story