फिल्म कलेक्शन: शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन कर डाला इतना कलेक्शन

शाहिद-कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन कर डाला इतना कलेक्शन
  • शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में आया उछाल
  • दूसरे दिन कर डाला इतना कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद और कृति सेनन की लव कैमिस्ट्री काफी फैंस का दिल जीत रही हैं। फिल्म एक रोबोट और साइंटिस्ट की इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन स्क्रिन शेयर करते नजर आ रहे हैं। रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई

खबरों के मुताबिक, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने इंडिया में दूसरे दिन 9.5 करोड़ की कमाई की ह। हालांकि, फिल्म की कमाई को लेकर अभी तक ऑफिशियल आकंड़े सामने नहीं आए हैं। अगर फिल्म ने दूसरे 9.5 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 16.52 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन भी ठीक-ठीक कमाई की थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, मूवी ने पहले दिन 7.02 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़े -मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर को कहा 'ओजी लवरबॉय, तुम्हारे जैसा कोई नहीं'

जानिए फिल्म की स्टार कास्ट

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म मे कृति सेनन एआई रोबेट का कैरेक्टर प्ले कर रही है। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर रोबोट प्रोग्रामर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मूवी में फैंस को इंसान और रोबोट की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। मूवी की स्टार कास्ट में दोनों कलाकारों के साथ ही धर्मेंद और डिंपल कपाड़िया भी अहल रोल प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी को अराधना शाह और अमित जोशी ने डाटरेक्ट किया है। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े -शाहिद कपूर ने अपकमिंग फिल्म 'देवा' का किया खुलासा, कहा- 'इसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं'


Created On :   11 Feb 2024 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story