जवान कलेक्शन: संडे को बॉक्स ऑफिस पर आई 'जवान' की सुनामी, हिंदी भाषा में की सबसे ज्यादा कमाई, 4 दिन में कमाई के आंकड़े 500 करोड़ के पार!

संडे को बॉक्स ऑफिस पर आई जवान की सुनामी, हिंदी भाषा में की सबसे ज्यादा कमाई, 4 दिन में कमाई के आंकड़े 500 करोड़ के पार!
  • पहले विकेंड जवान ने तोड़े रिकॉर्ड
  • हिंदी वर्जन ने की सबसे ज्यादा कमाई
  • वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म "जवान" रिलीज के दिन से ही सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए नए झंडे गाड़ रही है। फिल्म के लिए भारत समेत विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लगभग सिनेमाघरों के सभी शो फुल जा रहे हैं. यहां तक कि इस वीकेंड तो थिएटर्स में 'जवान' के टिकट तक मिलना मुश्किल हो गया। 129 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने संडे को तो बॉक्स ऑफिस पर जैसे सुनामी ही ला दी। सभी भाषाओं में संडे को फिल्म जवान का कलेक्शन 81 करोड़ रुपये रहा है। जिसमें फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं खबरें हैं कि, फिल्म ने मात्र चार दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर हर कोई हैरान है।

हिंदी वर्जन ने की सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और सिनेमाघरों में ‘जवान’ के हर शो हाउसफुल जा रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 53.23 करोड़ और शनिवार को 77.83 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब ‘जवान’ की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खबरों के अनुसार, रविवार को 'जवान' ने भारत में 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। चौथे दिन शाहरुख की फिल्म का कलेक्शन 80 से 82 करोड़ रुपये के बीच है। किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने पहली बार एक ही दिन में इतनी कमाई की है। सिर्फ हिंदी में ही 'जवान' ने रविवार को 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया। इसी के साथ सिर्फ 4 दिन में ही 'जवान' का नेट इंडिया कलेक्शन 285 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

4 दिन में कमाई के आंकड़े 500 करोड़ के पार

शाहरुख खान की सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश मे भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और ये फिल्म जवान के कलेक्शन से साफ पता चलता है। फिल्म जवान विदेशों में भी लोगों के सर चढ़ कर बोल रही है। रविवार को फिल्म की कमाई में आया जंप इशारा कर रहा है कि शनिवार को 140 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली 'जवान', चौथे दिन 150 करोड़ तक जाएगी। यानि सिर्फ चौथे दिन के फाइनल आंकड़े आने के बाद, 4 दिन में ही 'जवान' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 535 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद जवान सबसे तेज स्पीड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

Created On :   11 Sep 2023 5:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story