फिल्म कलेक्शन: फिल्म "एनिमल" बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जाने फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन

फिल्म एनिमल बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जाने फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन
  • रिलीज के पहले दिन से रणबीर कूपर की फिल्म एनिमल कर रही बंपर कलेक्शन
  • बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
  • जाने फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन का समय बीत चुका है। इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद फिल्म को देखने के लिए होड़ मची हुई है और सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ देखी जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर है। फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। वहीं सात दिन में इस फिल्म की कमाई वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ के पार पहुंच गई है। एनिमल एक्टर रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म थिएटर्स में गर्दा उड़ा रही है। फिल्म का क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 63.8 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 3.87 फीसदी के उछाल के साथ 66.27 करोड़ की शानदार कमाई की। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को 72.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 39.9 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं पांचवें दिन रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई 37.47 करोड़ रुपये रही है। छठे दिन ‘एनिमल’ ने 30.39 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार की कमाई सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के सातवें दिन 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘एनिमल’ की सात दिनों की कुल कमाई अब 338.85 करोड़ रुपये हो गई है।

‘एनिमल’ बनी रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में बवाल मचा रखा है। फिल्म इन महज सात दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। इसी के साथ रणबीर अपनी ही फिल्म संजू के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक करने से चंद कदम दूर है। बता दें कि संजू 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 342.53 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसी के साथ ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

फिल्म का स्टार कास्ट

एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। संदीप को सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। कबीर सिंह के बाद संदीप की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है। इस मूवी में दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक बाप-बेटे के बीच के टॉक्सिक रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है।

Created On :   8 Dec 2023 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story