जानी चाको उत्थुप निधन: दिग्गज सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का दुखद निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

दिग्गज सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का दुखद निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
  • दिग्गज सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का दुखद निधन
  • दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। इंडियन पॉप आइकॉन और अपनी अलग आवाज के लिए पॉपुलर सिंगर ऊषा उत्थुप के पति, जानी चाको उत्थुप का सोमवार को दुखद निधन हो गया है। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। जानी ने अपने घर पर टीवी देखते हुए बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र 78 साल थी। जानी चाको उत्थुप एक बिजसनेस मैन थे।

कार्डियक अरेस्ट बना मौत का कारण

खबरों के मुताबिक, उन्हें एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जो उनके निधन का कारण बना। जानी ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे और वो चाय की खेती के उद्योग से जुड़े हुए थे। ऊषा और जानी की पहली मुलाकात 70 के दशक की शुरुआत में कोलकाता के आइकॉनिक रेस्टोरेंट ट्रिंकाज में हुई थी। ऊषा के अलावा जानी अपने पीछे दो बच्चों को भी छोड़कर गए हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। जानी चाको उत्थुप का अंतिम संस्कार मंगलवार यानी आज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -पाक अभिनेता का दावा, शाहरुख खान ने 'कभी अलविदा ना कहना' में की उनके काम की नकल

ऊषा को मिल चुका है पद्म भूषण सम्मान

इस साल की शुरुआत में ऊषा उत्थुप को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें ये सम्मान म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दिया गया था। पॉप आइकॉन क्वीन कही जाने वालीं ऊषा ने इस सम्मान को पाने पर कहा था, 'ये एक अविश्वसनीय क्षण है। ये फीलिंग अभी भी अंदर समा नहीं पा रही। मैं भारत सरकार की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे टैलेंट को पहचाना।

ऊषा उत्थुप को शशि कपूर ने दिया था ब्रेक

शशि कपूर ने ऊषा उत्थुप को पहला ब्रेक दिया था। ऊषा 'अरमान', 'डिस्को डांसर', 'शालीमार', 'शान, वारदात', 'अरमान', 'दौड़', 'भूत', 'हैट्रिक', 'प्यारा दुश्मन' और 'जॉगर्स पार्क' समेत कई फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। वो हमेशा कांजीवरम साड़ी, फूलों का गजरा और बड़ी गोल बिंदी में दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत होटलों में गाने से की थी।

यह भी पढ़े -ट्रोलिंग पर बोले इमरान हाशमी, कहा- इसे गंभीरता से न लें

Created On :   9 July 2024 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story