मनोरंजन: सामंथा से यूजर ने नागा चैतन्य को धोखा देने का पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में किया रिप्लाई

सामंथा से यूजर ने नागा चैतन्य को धोखा देने का पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में किया रिप्लाई
  • साल 2021 में सामंथा रुथ प्रभु की टूटी थी शादी
  • यूजर ने नागा चैतन्य को धोखा देना का पूछा सवाल
  • एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की टॉप लीडिंग एक्ट्रेसिस में से एक हैं। वह अक्सर अपने लाइफ स्टाइल और फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक्ट्रेस का एक पॉडकास्ट सामने आया है। इसमें उन्होंने बातचीत के दौरान अध्यात्म को अपनाने की इच्छा जाहिर की है। इसके अलावा सामंथा ने एक यूजर के सवाल का काफी मजेदार रिप्लाई दिया है। उनके जवाब देने का यह यूनिक अंदाज फैंस को भा गया है।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी साल 2021 में टूट गई थी। हालांकि, आज तक उनके तलाक लेने के पीछे कोई मुख्य वजह नहीं बताई गई है। मगर, दोनों केवल यह कहते हुए नजर आते है कि वे अपनी मर्जी से एक दूसरे से अलग हुए है। इस बीच जब एक इंटरनेट यूजर ने सामंथा के पोस्ट पर उन्हें नागा चैतन्य को धोखा देने के बारे में सवाल किया। तब उन्होंने इसका बड़े यूनिक अंदाज में रिप्लाई दिया है।

सामंथा ने पोस्ट किया वीडियो

दरअसल, कुछ दिनों पहले सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने सेल्फ हीलिंग जर्नी को लेकर खुलकर बातचीत की है। सामंथा ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर को सही करने के लिए मेडिटेशन, हीलिंग और थैरेपी का सहारा लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि इन सबसे उन्हें काफी फायदा हुआ है। इसके अलावा सामंथा ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई इंटरेस्टिंग चीजे शेयर की हैं। वहीं, एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनकी शादी टूटने को लेकर सवाल पूछा था। इसको नजरअंदाज करने के बजाए एक्ट्रेस ने रिप्लाई किया है।

यूजर ने पोस्ट पर किया कमेंट

सामंथा ने अपने इस वीडियो में मॉर्निंग रूटीन के बारे में जानकारी शेयर की है। इसी वीडियो में एक व्यक्ति कमेंट सेक्शन में सवाल पूछता है, "मुझे बताओ की आपने अपने निर्दोष पति को धोखा क्यों दिया? सामंथा ने इसके रिप्लाई में लिखा, "माफ करें, ये अभ्यास आपकी मदद नहीं कर सकते। आपको कोई मजबूत चीजों की जरूरत है। आपको अच्छा हो। कई यूजर्स ने सामंथा के रिप्लाई पर काफी ज्यादा कमेंट्स किए है।

Created On :   10 April 2024 3:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story