Dharmendra Passed Away: पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में मौजूद रहे अमिताभ, सलमान, आमिर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हिंदी फिल्म जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। हालांकि, धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से अभी तक उनके निधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। खबरों के अनुसार 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। इस दौरान पत्नी हेमा मालिनी को भी सफेद कपड़ों में देखा गया और बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंची हैं। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जहां अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।
करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। करण जौहर ने अपनी पोस्ट में कहा- यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।
अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं ईशा
अभिनेत्री ईशा देओल पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं। वे श्मशान घाट के बाहर नजर आईं।
Om Shanti legend 🙏🏻🙏🏻#DharmendraDeol pic.twitter.com/pzX20tytRo
— Vivek (@Hailkohli18) November 24, 2025
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी शामिल होने पहुंचे
अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे आमिर खान
विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हेमा मालिनी और सनी देओल
सलीम खान भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे
डायलॉग राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुके हैं।
Live Updates
- 24 Nov 2025 3:03 PM IST
धर्मेंद्र के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया दुख
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने भी धर्मेंद्र को एक्स पर पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने लिखा,”बड़े होते हुए, धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जो हर लड़का बनना चाहता था... हमारी इंडस्ट्री के असली ही-मैन। पीढ़ियों को इंस्पायर करने के लिए शुक्रिया। आप अपनी फिल्मों और अपने फैलाए प्यार के ज़रिए हमेशा ज़िंदा रहेंगे। ओम शांति.”
- 24 Nov 2025 2:58 PM IST
धर्मेंद्र का 90वें जन्मदिन से 15 दिन पहले हुआ निधन
धर्मेंद्र का 8 दिसंबर को 90वें जन्मदिन है। हेमा मालिनी सहित पूरे परिवार दिवंगत अभिनेता के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहा था लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
- 24 Nov 2025 2:52 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 बजकर 50 मिनट पर धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025 - 24 Nov 2025 2:49 PM IST
आशा पारेख ने जताया निधन पर शोक
अभिनेत्री आशा पारेख ने कहा, धर्मेंद्र जी से आखिरी बार एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। वे काम के प्रति जुनूनी थे। उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा है। वे अच्छे इंसान थे और सेट पर वे शांत रहते थे। उनको शर्म बहुत आती थी आंखें नीचे करके बैठे थे। वे सेट पर अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातें करते थे। ये बात बिल्कुल सही है कि वे स्टारडम कभी शो नहीं करते थे। वे को-स्टाफ का भी बहुत ख्याल रखते थे आउटडोर पर शूटिंग में काफी भीड़ होती थी, तब वे हर किसी का ख्याल रखते थे।
- 24 Nov 2025 2:35 PM IST
काजोल ने दी श्रद्धांजलि
काजोल ने बेटे युग के साथ धर्मेंद्र की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
- 24 Nov 2025 2:30 PM IST
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे जायद खान
Mumbai: Actor Zayed Khan arrives at Pawan Hans crematorium pic.twitter.com/yNKax3HbMh
— IANS (@ians_india) November 24, 2025 - 24 Nov 2025 2:29 PM IST
अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान
अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान पहुंचे सलमान खान।
Mumbai: Actor Salman Khan arrives at Pawan Hans crematorium pic.twitter.com/qZFM1uQmkT
— IANS (@ians_india) November 24, 2025 - 24 Nov 2025 2:25 PM IST
सलीम खान भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे
डायलॉग राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुके हैं।
Created On :   24 Nov 2025 1:50 PM IST













