विजय देवरकोंडा ने आधी रात को सामंथा को किया वीडियो कॉल, इंटरनेट पर क्लिप वायरल

विजय देवरकोंडा ने आधी रात को सामंथा को किया वीडियो कॉल, इंटरनेट पर क्लिप वायरल
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। एक्टर विजय देवरकोंडा ने आधी रात को एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को कॉल करके एक 'नॉक नॉक जोक' सुनाया। इस जोक ने कई लोगों को गुदगुदाया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर विजय देवरकोंडा ने आधी रात को एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को कॉल करके एक 'नॉक नॉक जोक' सुनाया। इस जोक ने कई लोगों को गुदगुदाया। फिल्म की रिलीज से पहले, विजय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आधी रात में सामंथा के साथ वीडियो चैट करते नजर आ रहे हैं और फिर उसे एक 'नॉक नॉक' जोक सुनाते हैं। क्लिप की शुरुआत विजय द्वारा सामंथा को वीडियो कॉल करके यह बताने से होती है कि वह उसे याद कर रहे हैं और उनके साथ एक 'नॉक नॉक जोक' शेयर करना चाहते हैं। सामंथा, विजय को याद दिलाती हैं कि लॉस एंजिल्स में रात के 1.30 बजे हैं और वह अपने कमरे में लॉक हैं, लेकिन फिर वह उन्हें जोक शेयर करने की इजाजत दे देती हैं।

एक्टर जोक सुनाते हुए कहते है-

विजय : "नॉक-नॉक"

जिस पर सामंथा जवाब देती है : 'वहां कौन है।'

विजय कहते हैं : "ना।"

फिर एक्ट्रेस सवाल करती हैं : "ना कौन?"

इसके बाद अभिनेता फिल्म का एक गाना गाते हैं।

विजय ने वीडियो शेयर हुए कैप्शन में लिखा, ''वहां कौन है? हैशटैग 'कुशी' 1 सितंबर से''

शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित 'कुशी' में सचिन खेडेकर, राहुल रामकृष्ण, मुरली शर्मा और वेनेला किशोर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 1 सितंबर, 2023 को तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2023 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story