फैक्ट चेक: 2023 में हुई थी छात्रों के दो ग्रुप्स के बीच लड़ाई, राजस्थान के नाम पर वायरल हो रही नोएडा की घटना

2023 में हुई थी छात्रों के दो ग्रुप्स के बीच लड़ाई, राजस्थान के नाम पर वायरल हो रही नोएडा की घटना
  • साल 2023 की तस्वीर वायरल
  • घटना में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तूल पकड़ती जा रही है। फोटो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स को बुरी तरह पीटा जा रहा है। यूजर्स इस तस्वीर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए घटना को राजस्थान की बता रहे हैं। उनका कहना है कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया 'प्लेटफॉर्म फेसबुक' पर लड़कियों का ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में वह खास कर ब्राह्मण लड़कियों को जोड़ता था। आपको बता दें, जिस तस्वीर को संप्रदायिक दावा करते हुए शेयर किया जा रहा है वह असल में नोएडा की एक सोसायटी की घटना है। यहां स्टूडेंट्स के 2 ग्रुप के बीच लड़ाई हुई थी।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

एक फेसबुक यूजर ने वायरल तस्वीर अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि ये है जुनैद अंसारी राजस्थान का। इसने फेसबुक पर #ब्राह्मण_एकता ग्रुप बना रखा था और खुद उसका एडमिन था। उसमें ये ढूंढ ढूंढ कर लडकियों को जोडता था। खासकर ब्राह्मण। पुलिस से सहायता मागी गई। इसके लिए लेकिन राजस्थान पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। इसके पीछे कई हिन्दू वादी टीमें काफी दिन से लगी हुई थी। लेकिन ये हाथ नहीं आ रहा था। फिर इसे चारा डाला गया माले गनीमत वाला और इसने उसे चुग लिया और आज हत्थे चढ ही गया। धन्यवाद -टीम उपदेश राणा, आदित्य हिन्दू यादव, बजरंग दल,और जिन हिन्दू भाइयों ने पर्दे के पीछे से काम किया। आप सबका।

यह भी पढ़े -'बड़े-बड़े लोगों के नाम बोलने के लिए दबाव बनाया', 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद बोलीं प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व IPS ऑफिसर पर लगाए आरोप

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'NDTV' की वेबसाइट मिली। यहां 5 दिसंबर 2023 को पब्लिश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना नोएडा की है। न्यूज रिपोर्ट में लिखा है, ग्रेटर नोएडा के एक आवासीय परिसर में कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हाथापाई और उसके बाद कथित तौर पर अपहरण के प्रयास से इलाके में दहशत फैल गई है। युवकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो अब वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया है कि सोमवार की मारपीट कुछ दिन पहले दो युवकों के बीच हुई मारपीट का ही नतीजा थी।

यह भी पढ़े -क्या सरकार ने समोसे और जलेबी जैसे स्नैक्स के लिए स्वास्थ्य चेतावनी बोर्ड लगाने का आदेश जारी किया है? जानें वायरल दावे का सच

Created On :   3 Aug 2025 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story