- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- इराक का वीडियो भारत के डॉग होम का...
फैक्ट चेक: इराक का वीडियो भारत के डॉग होम का बता कर हो रहा वायरल, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

- कुत्तों का वीडियो वायरल
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ा दावा वायरल
- रिवर्स सर्च में सामने आई क्लिप की सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सैकड़ों कुत्तों को एक जगह देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह नजारा शेल्टर होम का है जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद बने हैं। आपको बता दें कि, उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का निर्देश दिया था। इसी आदेश से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जा रहा है। हालांकि, यह दावा फर्जी है। असल में यह क्लिप इराक का है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Anurag Anju Tiwari' नामक फेसबुक यूजर ने कुत्तों का वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, हां तो Dogs lovers यहां जाकर खाना खिला आओ जिसे भी जितना खिलाना है और मन करे तो दो चार उठाकर अपने घर में पाल लेना अपने विदेशी नश्ल वाले कुत्तों की जगह। पूरे देश के सभी शहर में अब ऐसे ही व्यवस्था होनी चाहिए।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट लिए और गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'givemeyourvoice' नाम का इंस्टाग्राम हैंडल मिला। यहां मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना भारत की नहीं बल्कि इराक की है।
Created On :   21 Aug 2025 12:20 PM IST