कर्नाटक में कोरोनावायरस के 10 नए मामले

10 new coronavirus cases in Karnataka
कर्नाटक में कोरोनावायरस के 10 नए मामले
कर्नाटक में कोरोनावायरस के 10 नए मामले
हाईलाइट
  • कर्नाटक में कोरोनावायरस के 10 नए मामले

बेंगलुरू, 28 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक में 10 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे प्रदेश में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। इसकी जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दिया।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, अब तक कोरोनावायरस के 74 माामलों की पुष्टि की गई है जिसमें तीन मौतें हुई हैं और पांच को ठीक कर छुट्टी दे दी गई है।

कर्नाटक के 65वां पॉजिटिव मामला उत्तर कन्नड़ की एक 54 वर्षीय महिला का है। यह महिला कोरोनावायरस पॉजिटिव की पत्नी है जो दुबई से 18 मार्च को मुंबई के रास्ते भारत लौटा था।

65 वर्षीय व्यक्ति की 28 वर्षीय बेटी को भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। इसी तरह, उनकी दूसरी बेटी जो 23 वर्षीय महिला है उसे भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। इसे राज्य के 67वें मामले के रूप में देखा गया।

इसके बाद, बेंगलुरू के एक 21 वर्षीय व्यक्ति को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया जो हाल ही में लंदन से लौटा था। वह 17 मार्च को भारत आया था।

25 वां मामला बेंगलुरू के 51 वर्षीय व्यक्ति का था जो 13 मार्च को लंदन से लौटा था।

19 वें मामले के संपर्क में आए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के हिंदूपुर का एक 23 वर्षीय व्यक्ति 69वें मामले के रूप में पॉजिटिव पाया गया।

19 वां मामला चिक्कबल्लापुरा के 31 वर्षीय व्यक्ति का थो 14 मार्च को मक्का, सऊदी अरब से भारत लौटा था।

19 वें मामले के संपर्क में आए पांच लोगों को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया, जिसमें चिक्काबल्लापुरा का 70 वर्षीय व्यक्ति, उसी स्थान की 32 वर्षीय महिला, उसी स्थान से 38 वर्षीय व्यक्ति, और हिंदूपुर का एक 18 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। यह 73 वां मामला था।

शनिवार सुबह आखिरी मामला और राज्य का 74 वां मामला शहर की एक 63 वर्षीय महिला का है, जो 16 मार्च को लंदन से भारत लौटी थी।

सभी नए मामलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Created On :   28 March 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story