बिहार : पुर्णिया रेंज के आईजी का पटना में कोविड से निधन

Bihar: IG of Purnia Range dies from Kovid in Patna
बिहार : पुर्णिया रेंज के आईजी का पटना में कोविड से निधन
बिहार : पुर्णिया रेंज के आईजी का पटना में कोविड से निधन
हाईलाइट
  • बिहार : पुर्णिया रेंज के आईजी का पटना में कोविड से निधन

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार पुलिस के पुर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बिनोद कुमार की रविवार सुबह कोविड-19 से मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार कैडर के 59 वर्षीय आईपीएस अधिकारी को पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था। कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें पुर्णिया के अस्पताल से पटना एम्स में रेफर किया गया था। उन्हें डायबिटीज थी और कोविड संक्रमण के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था।

पटना के सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने आईजी की कोविड-19 से मृत्यु होने की पुष्टि की है ।

कुमार को 2001 में आईपीएस अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह 20 अगस्त, 2019 को पूर्णिया रेंज के आईजी बने थे।

इससे पहले बिहार में नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट मंत्रियों - कपिल देव कामत और विनोद सिंह का भी कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया था।

एसडीजे-एसकेपी

Created On :   19 Oct 2020 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story