ओडिशा में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी

Corona cases continue to fall in Odisha
ओडिशा में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी
ओडिशा में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी
हाईलाइट
  • ओडिशा में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी

भुवनेश्वर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा में कोरोनावायरस के पिछले दो दिनों से 1,000 से नीचे पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार गिरावट जारी है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में 753 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 3,08,659 हो गई है।

ताजा मामलों में से, 434 मामले क्वारंटीन सेंटर से रिपोर्ट किए गए जबकि 319 स्थानीय संपर्क हैं।

जहां राज्य में पॉजिटिव मामलों में गिरावट देखी जा रही है, वहीं रिकवरी रेट 96 फीसदी तक पहुंच गई है।

ओडिशा में इस बीमारी से अब तक कुल 2,96,516 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 10,563 है।

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 17 लोगों की मौत हुई है। खोरधा और सुंदरगढ़ जिलों में 4-4, और बरगढ़ और संबलपुर जिलों में 3-3 मौतें दर्ज की गई हैं।

एसकेपी

Created On :   15 Nov 2020 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story