स्पेन में कोविड-19 के मामले हुए 10 लाख से अधिक

Covid-19 cases in Spain exceeded 1 million
स्पेन में कोविड-19 के मामले हुए 10 लाख से अधिक
स्पेन में कोविड-19 के मामले हुए 10 लाख से अधिक
हाईलाइट
  • स्पेन में कोविड-19 के मामले हुए 10 लाख से अधिक

मैड्रिड, 22 अक्टूबर (आईएएनएस) स्पेन में 10 लाख से अधिक कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं। देश इस आंकड़े को पार करने वाला पहला पश्चिमी यूरोपीय देश बन गया है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश में बुधवार को बीते 24 घंटों की अवधि में कोविड-19 के 16,973 नए मामले और 156 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में कोविड-19 का पहला मामला 31 जनवरी को आया था, जिसके बाद स्पेन में अब कुल 1,005,295 संक्रमण दर्ज किए गए हैं।

अमेरिका, भारत, ब्राजील, रूस और अर्जेंटीना के बाद दस लाख मामलों को दर्ज करने वाला स्पेन दुनिया का छठा देश है।

यूरोप में पिछले कुछ महीनों में नए संक्रमणों में वृद्धि देखी गई है। इस कारण सरकार पुन: सख्त नए नियमों को लागू कर रही है, ताकि प्रकोपों को नियंत्रित किया जा सके।

स्पेन में महामारी के फैलने के शुरुआती महीनों में देश काफी प्रभावित हुआ था और इससे निपटने के कुछ सख्त नियमों को लागू किया गया था।

हालांकि नए मामलों में गिरावट आने के बाद अधिकांश यूरोपीय देशों की तरह स्पेन ने भी अपने नियमों में ढील दी थी। साथ ही राजनेताओं ने संघर्षरत अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को वापस पटरी पर लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

हालांकि अगस्त के अंत से फिर से दैनिक नए मामलों की संख्या 10,000 से अधिक आने लगे।

स्पेन में कोविड-19 से कुल 34,366 मौतें दर्ज की गई हैं।

एमएनएस

Created On :   22 Oct 2020 3:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story