Coronavirus: एक ऐसा वायरस जिसकी नहीं कोई पहचान, केवल सावधानी ही है एकमात्र उपाय

Dangerous Coronavirus Symptoms And Precautions
Coronavirus: एक ऐसा वायरस जिसकी नहीं कोई पहचान, केवल सावधानी ही है एकमात्र उपाय
Coronavirus: एक ऐसा वायरस जिसकी नहीं कोई पहचान, केवल सावधानी ही है एकमात्र उपाय

​डिजिटल डेस्क, मुम्बई। इस समय दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण तहलका मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस की शुरुआत चीन से हुई, जिसने 213 लोगों की जान ले ली। इस वायरस की वजह से लगभग 7000 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह निमोनिया जैसी बीमारी चीन से निकलकर भारत, सिंगापुर, मलयेशिया और अमेरिका तक पहुंच चुकी है। जिस वजह से भारत में भी इस बीमारी को लेकर कोहराम मचा हुआ है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बताया कि यह वायरस बहुत ही खतरना है। इससे बचने के लिए कोई वैक्सीन भी नहीं है। ऐसे में इससे बचने के उपाय अपनाकर आप इस वायरस की चपेट से बच सकते हैं। 

यह भी पढ़े: खाना खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी, रहे स्वस्थ्य और निरोग

यह है कोरोना वायरस के लक्ष्ण
इस खतरनाक बीमारी को पहचानने के कुछ सिम्टम्स हैं, जिन्हें देखकर आप आइडिया लगा सकते हैं कि आप कोरोना वायरस से पीड़ित हैं या नहीं। यह है कोरोना वायरस के लक्षण... नाक बहना, सिर में तेज दर्द, खांसी और कफ, गला खराब, बुखार, थकान और उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ आदि और निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस। अगर आपको यह लक्षण दिखाई दें तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

क्या है कोरोना वायरस
यह खतरनाक वायरस क्या है और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई? हम आपको बता दें कि Coronavirus कुछ खास प्रजातियों के जानवरों में पाया जानेवाला वायरस है। इनमें सांप और चमगादड़ जैसे जीव शामिल हैं। चीन में यह वायरस इसलिए फैला, क्योंकि चीन के लिए इन जानवरों का सेवन करते है। यह वायरस जब इंसानों के शरीर में पहुंचा तो यहां भी सर्वाइव कर गया। इसलिए यह ज्यादा खतरनाक हो गया। 

यह भी पढ़े: इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं, बीमारियों से बचाएं ये  Homemade ड्रिंक्स 

कोरोना से बचने के उपाय

  • लगातार पानी पीते रहे। गले को लंबे समय तक सूखा न रखें, क्योंकि आपके कंठ की झिल्ली ड्राई होने पर यह वायरस आप पर अटैक कर सकता है। इसलिए पानी पीते रहें।
  • इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए उबला पानी पीएं। कोशिश करें कि पानी को चाय की ​तरह सिप मारकर पीएं।
  • अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो कुछ समय के लिए इसे खाना बंद कर दें, क्योंकि यह वायरस सिर्फ इंसानों में नहीं, बल्कि जानवरों में भी फैल रहा है।
  • विटामिन सी शरीर के इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करता है। इसलिए विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन करें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटमिन सी के साथ-साथ जिंक और बी कॉम्प्लेक्स की टैबलेट को भी डेली डायट में शामिल करें।
  • वायरस को दूर रखने के लिए तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीएं। ये आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा है, जो बीमारियों को दूर रखता है।
  • फास्ट फूड और तला भुना खाना अवॉइड करें। हेल्दी और गर्म खाना खाएं।
  • कोशिश करें कि पब्लिक प्लेस पर ज्यादा न जाएं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट या पब्लिक प्लेस पर किसी चीज को छूने के बाद तुरंत हैंड वॉश करें। गंदे हाथों से शरीर के अंग आंख, नाक, कान, मुंह को न छुएं। 

Created On :   31 Jan 2020 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story