असम के पूर्व-मुख्यमंत्री गोगोई कोरोना से उबरे

By - Bhaskar Hindi |25 Oct 2020 5:00 PM IST
असम के पूर्व-मुख्यमंत्री गोगोई कोरोना से उबरे
हाईलाइट
- असम के पूर्व-मुख्यमंत्री गोगोई कोरोना से उबरे
गुवाहटी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के पूर्व-मुख्यमंत्री तरुण गोगोई कोरोनावायरस से लगभग दो महीनों तक जंग लड़ने के बाद रविवार उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।
उन्होंने ट्वीट किया, असम के पूर्व- मुख्यमंत्री श्री तरुण गोगोई को 60 दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद आज (रविवार) गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) से छुट्टी दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की देखरेख में उनके आधिकारिक निवास में उनका आगे का इलाज जारी रहेगा। मेरी शुभकामनाएं।
85 वर्षीय तरुण गोगोई 25 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
एवाईवी/एसजीके
Created On :   25 Oct 2020 10:30 PM IST
Tags
Next Story