ह्वावेइ ने फ्रांस में लाग्रेंज अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया

Huawei set up LaGrange research and development center in France
ह्वावेइ ने फ्रांस में लाग्रेंज अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया
ह्वावेइ ने फ्रांस में लाग्रेंज अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया
हाईलाइट
  • ह्वावेइ ने फ्रांस में लाग्रेंज अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। 9 अक्तूबर को चीनी कंपनी ह्वावेइ ने फ्रांस के पेरिस में लाग्रेंज अनुसंधान एवं विकास केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। यह गणित और कंप्यूटिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए फ्रांस में स्थापित छठा अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।

ह्वावेइ के निदेशक और सामरिक अनुसंधान संस्थान के डीन श्वू वनवेइ ने वीडियो के माध्यम से भाषण दिया, जिसमें कहा गया कि पिछले 30 वर्षों में गणित ने संचार उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ह्वावेइ ने कई गणितज्ञों के साथ मिलकर काम किया है और प्रमुख नवाचारों को प्राप्त किया। लाग्रेंज अनुसंधान एवं विकास केंद्र दुनिया भर में सभी गणितज्ञों के लिए एक खुला मंच है। भविष्य में यहां के शोध परिणाम पूरे संचार उद्योग की सेवा करेंगे।

द रीजन ऑफ ला-द-फ्ऱांस के अध्यक्ष वैलेरी पेक्रेसी ने वीडियो के माध्यम से ह्वावेइ को नए अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना पर बधाई दी और कहा कि इस केंद्र ने द रीजन ऑफ ला-द-फ्ऱांस में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गणित प्रतिभाओं को आकर्षित करने में मदद की।

लाग्रेंज अनुसंधान एवं विकास केंद्र के प्रमुख मारवान डब्बा ने मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि यह केंद्र गणित और कंप्यूटिंग के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान में लगने के लिए 30 से अधिक शोधकतार्ओं को इकट्ठा करेगा। इसका लक्ष्य भविष्य में एक स्वतंत्र नींव के रूप में विकसित करना और तकनीकी नवाचार का समर्थन करने से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Created On :   10 Oct 2020 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story