लॉकडाउन डायरी : जयवीर शेरगिल ने बनाया मिक्स वेज

By - Bhaskar Hindi |28 March 2020 5:30 PM IST
लॉकडाउन डायरी : जयवीर शेरगिल ने बनाया मिक्स वेज
हाईलाइट
- लॉकडाउन डायरी : जयवीर शेरगिल ने बनाया मिक्स वेज
नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के प्रवक्ता और वकील जयवीर शेरगिल ने लॉकडाउन के तीसरे दिन मिक्स वेजीटेबल बनाया। जयवीर ने 21 दिन 21 व्यंजन की चुनौती ली है।
शेरगिल ने ट्वीट किया, तीसरा दिन: तीसरा व्यंजन- मक्खन में बना आसान मिक्स वेजीटेबल - गोभी, गाजर, बीन्स, आलू, 50 ग्राम मक्खन, नमक, काली मिर्च, चीज 21 दिन -21 व्यंजन चुनौती।
इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है।
कोरोनोवायरस के कारण 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच राजनेता और मशहूर हस्तियां अपने हाथ घर के कामकाज में आजमा रहे हैं और घरेलू काम कर रहे हैं।
21 दिवसीय देशव्यापी लॉकडाउन मंगलवार की आधी रात से शुरू हुआ है।
Created On :   28 March 2020 5:30 PM IST
Next Story