आंध्र प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ

By - Bhaskar Hindi |24 Oct 2020 5:00 PM IST
आंध्र प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ
हाईलाइट
- आंध्र प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ
अमरावती, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस 3,572 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिससे यहां वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7.65 लाख पहुंच गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच र्पिोटों में 3,342 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 8.04 लाख तक पहुंच गई।
बीते 24 घंटों में और 22 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,566 हो गई।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 31,469 पहुंच गई है।
एवाईवी/एएनएम
Created On :   24 Oct 2020 10:30 PM IST
Tags
Next Story