आंध्र प्रदेश में कोरोना से 7 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ

By - Bhaskar Hindi |11 Oct 2020 6:00 PM IST
आंध्र प्रदेश में कोरोना से 7 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ
हाईलाइट
- आंध्र प्रदेश में कोरोना से 7 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ
अमरावती, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोनावायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7,03,208 पहुंच गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्टों में 5,210 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7.55 लाख तक पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पूर्वी गोदावरी जिले में सबसे अधिक मरीज ठीक हुए हैं। यहां वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 97,630 पहुंच गई है।
बीते 24 घंटों में और 30 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,224 हो गई।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 46,295 पहुंच गई है।
एवाईवी/एसजीके
Created On :   11 Oct 2020 11:30 PM IST
Tags
Next Story