मालदीव में फंसे 700 भारतीयों को नौसेना तूतीकोरिन लेकर आई

By - Bhaskar Hindi |8 Jun 2020 6:46 AM IST
मालदीव में फंसे 700 भारतीयों को नौसेना तूतीकोरिन लेकर आई
चेन्नई, 7 जून (आईएएनएस)। मालदीव में फंसे करीब 700 भारतीयों को भारतीय नौसेना के जहाज जलअश्व द्वारा रविवार को तूतीकोरिन में वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर लाया गया।
इन्हें स्वदेश लाया जाना वंदे भारत मिशन के तहत ऑपरेशन समुद्र सेतु का हिस्सा है, जो अन्य देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए है क्योंकि कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन पर रोक लगी हुई है।
जहाज से उतरने के बाद बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा यात्रियों की जांच की गई। उनका सामान सैनिटाइज्ड था।
पोर्ट टर्मिनल पर, यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया और अन्य औपचारिकताएं भी पूरी की गईं।
Created On :   8 Jun 2020 12:16 PM IST
Tags
Next Story