शिया संप्रदाय ने रद्द की जुमे की नमाज

Shia sect canceled prayers
शिया संप्रदाय ने रद्द की जुमे की नमाज
शिया संप्रदाय ने रद्द की जुमे की नमाज
हाईलाइट
  • शिया संप्रदाय ने रद्द की जुमे की नमाज

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। शिया संप्रदाय ने कोरोनावायरस के कारण कल शुक्रवार की जुमे की नमाज रद्द कर दी है। ये निर्णय मारजा की सलाह पर लिया गया है जिसे फतवा जारी करने के लिए समाज का अधिकृत सर्वोच्च नेता माना जाता है।

यह निर्णय कई मारजाओं के द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए फतवा के मुताबिक है।

मवानी मलाड के शिया इमाम मौलाना अशरफ इमाम ने आईएएनएस से कहा, यह पूरे देश के लिए है, क्योंकि कोरोनावायरस फैल रहा है।

यह स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मुताबिक है और मारजा ने भी ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने से परहेज करने को कहा है, इसलिए हमने शुक्रवार की नमाज को रद्द कर दिया है।

बुधवार को भारत में 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है। दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया भर के देश कोरोनावायरस से बचाव के लिए कठोर उपाय कर रहे हैं। इस महामारी के कारण अब तक दुनिया में 8,000 लोग मर चुके हैँ और 2 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Created On :   19 March 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story