India-Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार, 12 मई को होगी आगे बातचीत- MEA

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार, 12 मई को होगी आगे बातचीत- MEA
  • भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम
  • विदेश मंत्रालय के सचिव ने दी जानकारी
  • डोनाल्ड ट्रंप ने किया 'एक्स' पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी शनिवार (10 मई) को दी। उन्होंने कहा कि शनिवार (10 मई,2025) की दोपहर पाकिस्तान डीजीएमओ ने भारतीय DGMO से फोन पर बात की। जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। आपको बता दें कि, इस मामले में 12 मई को आगे बातचीत होगी।

भारत-पाक के बीच सीजफायर

विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। यानि अब भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ जमीनी, हवाई और समुद्र कार्रवाई नहीं करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

ट्रंप का कहना है कि, 'संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की वार्ता के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!'

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का 'एक्स' पोस्ट

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया है कि, पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध को विराम पर सहमति जताई है। साथ ही उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर कोई भी माफी नही मांगी है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि, पाकिस्तान ने हमेशा से ही अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना ही शांति और सुरक्षा की कोशिश की है।

Created On :   10 May 2025 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story